फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jkcs ground reopens, practice begins

खुल गए ताले, मैदान खिलाड़ियों के हवाले

Sun, 15 Mar 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Mar 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
jkcs ground reopens, practice begins

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की खींचतान के बीच शनिवार को जीजीएम साइंस कालेज की हास्टल ग्राउंड पर जेएंडके ट्वंटी-20 टीम के ट्रायल मुकाबले शुरू हुए। बीसीसीआई की ओर से आगामी 24 मार्च को करवाई जा रही सईद मुश्ताक अली ट्वंटी-20 चैंपियनशिप के लिए ट्रायल मुकाबलों में राज्य की फाइनल टीम का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए जम्मू और कश्मीर डिवीजन से कुल 48 संभावित खिलाड़ियों की जेकेसीए रेड, जेकेसीए ब्ल्यू, जेकेसीए ग्रीन और जेकेसीए येलो टीम बनाई गई हैं। पहले दिन के मुकाबलों में जेकेसीए रेड ने दो मुकाबलों में दोहरी जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि गत दिवस जेकेसीए के एक धड़े ने स्टेडियम पर ताले जड़ दिए थे, जिससे ट्रायल मुकाबले नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चेयरमैन ने ताले खुलवाकर मुकाबले शुरू करवाए। एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की ने बताया कि ट्रायल मुकाबलों में राज्य टीम का चयन किया जाएगा। राज्य टीम को चीफ कोच एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर सुनील जोशी के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेकेसीए रेड ने पहले मुकाबले में जेकेसीए ग्रीन पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेकेसीए ग्रीन के बल्लेबाजों ने बीस ओवर में 12 अतिरिक्त रनों की मदद से 109 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम के बल्लेबाजों ने दो विकेट गंवाकर 15.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।


दूसरे मुकाबले में जेकेसीए रेड ने कांटे की टक्कर में जेकेसीए ग्रीन को पांच रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेकेसीए रेड ने बीस ओवर में पांच विकेट पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। लेकिन इसके जवाब में जेकेसीए ग्रीन के बल्लेबाज निर्धारित ओवर में 152 रन ही जुटा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed