{"_id":"630c9ad3de8732250641dbb7","slug":"jkca-talent-hunt-is-just-a-showoff-allegation-made-by-members-of-district-cricket-association-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल: JKCA का टैलेंट हंट सिर्फ दिखावा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: JKCA का टैलेंट हंट सिर्फ दिखावा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों का आरोप
Mon, 29 Aug 2022 04:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 29 Aug 2022 04:24 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि टैलेंट हंट में प्रदेश के रणजी खेल चुके खिलाड़ियों को खिलाया गया। ऐसे में यह सिर्फ जेकेसीए का पैसा खर्च करना है।
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) प्रदेश की खेल प्रतिभा को भी नष्ट करने पर तुली है। जेकेसीए द्वारा हाल में आयोजित टैलेंट हंट सिर्फ एक दिखावा है। यह आरोप जम्मू-कश्मीर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने लगाया है। उनका कहना है कि टैलेंट हंट में प्रदेश के रणजी खेल चुके खिलाड़ियों को खिलाया गया। ऐसे में यह सिर्फ जेकेसीए का पैसा खर्च करना है।
विज्ञापन
सदस्यों ने आगे कहा कि जेकेसीए को चलाने के लिए बनाई विभिन्न समितियों जैसे तदर्थ और उप-समितियों में राजनीतिक लोगों का आशीर्वाद प्राप्त लोगों को सदस्य नियुक्त किया गया है। जेकेसीए में लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन