{"_id":"ab833165a61d24e65e0a075ef5b4c70c","slug":"jkbose-10th-class-winter-zone-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं में इस बार रहा लड़कों को जलवा, यहां देखें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं में इस बार रहा लड़कों को जलवा, यहां देखें रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्कूली शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को जम्मू संभाग के विंटर जोन दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया। परिणाम में लड़कियों के वर्चस्व को तोड़ते हुए लड़कों ने पहली पोजीशन पर कब्जा जमाने के अलावा पास प्रतिशत में भी लड़कियों को पछाड़ दिया है। ठाठरी के नेशनल एकेडमी हाई स्कूल के सोहेल अहमद शेख और कुद के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के बलवान चंद ने 95.60 फीसदी के साथ 478 अंक हासिल कर विंटर जोन परिणाम में पहली पोजीशन पर संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
दूसरी पोजीशन पर भी दो विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है। ग्रीन माडल हायर सेकेंडरी स्कूल डोडा की लुबना मलिक और किश्तवाड़ की आईएफ हायर सेकेंडरी स्कूल की मोमिना बतूल ने 476 अंक हासिल कर दूसरा टॉप स्थान हासिल किया है। किल्होतरा हायर सेकेंडरी स्कूल शकीब उल हसन ने 475 अंक हासिल कर तीसरी और ग्रीन माडल हायर सेकेंडरी स्कूल डोडा के आमिर हक शेख ने 474 अंक हासिल कर चौथी पोजीशन हासिल की है।
विज्ञापन
गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गोहा की अफिफा बशारत ने 473 अंक हासिल कर पांचवीं पोजीशन हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। कुल मिलाकर पहली दस पोजीशन पर 15 विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है। इनमें छह लड़के और नौ लड़कियां शामिल हैं। परीक्षा परिणाम का कुल पास प्रतिशत 45.56 फीसदी रहा है। इनमें लड़कों का पास प्रतिशत 45.61 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 45.51 फीसदी रहा है। 22931 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी इनमें से 12379 पास घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट