फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK tanker drivers on strike hold protests over attacks

बढ़ सकती है कश्मीरियों की मुश्किलें, पढ़िए खबर

Fri, 01 Aug 2014 03:02 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:02 AM IST
विज्ञापन
JK tanker drivers on strike hold protests over attacks

कश्मीर घाटी में तेल की धार रुक गई है। ऑयल टैंकर चालकों ने घाटी में जाने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


घाटी में टैंकर चालकों पर लगातार पथराव और ड्राइवरों की बेरहमी से पिटाई के बाद आयल टैंकर संचालकों का गुस्सा भड़क उठा।

आज टैंकर संचालकों ने तेल से भरे टैंकर घाटी ले जाने से इंकार कर दिया।

सुबह नरवाल स्थित आयल डिपो के बाहर सैकड़ों टैंकर खड़े रहे और एक भी टैंकर आयल लेने के लिए डिपो के अंदर नहीं गया।

रोज जाते थे 500 टैंकर

JK tanker drivers on strike hold protests over attacks

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच टैंकर संचालकों को आश्वासन दिया, लेकिन वे बिना सुरक्षा घाटी जाने को तैयार नहीं हुए।

जेएंडके आयल टैंकर आनर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अनान शर्मा ने कहा कि घाटी में बेवजह उनके टैंकरों को तोड़ा जा रहा है।

ड्राइवरों की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। प्रशासन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

ऐसे में ड्राइवरों की जान पर खेल हम घाटी में आयल सप्लाई नहीं कर सकते। उल्लेखनीय है कि पांच सौ से ज्यादा टैंकर रोजाना आयल लेकर कश्मीर और लद्दाख जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काजीगुंड में फिर टैंकर चालकों पर हमला

JK tanker drivers on strike hold protests over attacks

टैंकर आनर एसोसिएशन के साथ बातचीत करने पहुंचे असिस्टेंट डेवलपमेंट कमिश्नर, एसपी साउथ और नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि घाटी में उग्र भीड़ के हमले में जख्मी होने वाले ड्राइवरों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

लेकिन एसोसिएशन बिना सुरक्षा घाटी जाने को तैयार नहीं है। प्रेसीडेंट शर्मा ने कहा कि प्रशासन रेड क्रास की मद से ड्राइवरों को आर्थिक मदद देने को तैयार हुआ है, लेकिन कल काजीगुंड में फिर टैंकर चालकों पर हमला हुआ।

प्रशासन के प्रस्ताव को एसोसिएशन ने स्वीकार नहीं किया। घाटी में टैंकर अब सुरक्षा मिलने पर ही जाएंगे। एसोसिएशन द्वारा हड़ताल समाप्त करने से इंकार करने के बाद अब शुक्रवार की सुबह डिवीजनल कमिश्नर के साथ बैठक रखी गई है।

जिसमें घाटी में टैंकर भेजने पर फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed