{"_id":"db5c3a55d52a552dab4976cc7192780b","slug":"jk-state-legal-servise-workshop-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सरकार विफल होगी तो न्यायपालिका जिम्मेदारी निभाएगी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सरकार विफल होगी तो न्यायपालिका जिम्मेदारी निभाएगी'
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएंडके हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन पाल वसंथाकुमार ने कहा कि जब सरकार किसी मुद्दे पर विफल होती है तो न्यायपालिका को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 38 मोबाइल कोर्ट स्थापित करने की मंजूरी मिली थी, लेकिन, उसका अनुपालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा और दो दिन पहले इन मोबाइल कोर्ट की स्थापना को मंजूरी दे दी गई। मुख्य न्यायाधीश ‘असंगठित क्षेत्र के मजदूरों’ पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
वसंथाकुमार ने कहा कि वर्कशाप का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब समाज का हर वर्ग मजदूरों के विकास के लिए आगे आएगा। इस मामले में हर अफसर को घर से शुरुआत करनी होगी। अपने रसोइए, ड्राइवर, माली को वह अधिकार देने होंगे, जिनके वह हकदार हैं।
विज्ञापन
वर्कशाप के समापन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस और नालसा (नेशनल लीगल सर्विसेज अथारिटी) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जस्टिस अनिल आर दवे ने कहा कि लीगल सर्विसेज अथारिटी अपनी भूमिका निभा रही है।
अथारिटी ने इस तरह के कार्यक्रम के जरिए हार्न बजा दिया है। अब मजदूरों को अपने हकों के लिए आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने मजदूरों को खुश रखें, तभी वह आपके काम में अच्छा परिणाम दे सकते हैं। वह खुश नहीं होंगे तो अच्छी तरह से काम को अंजाम भी नहीं देंगे।
'समाज कल्याण और कानून विभाग के साथ मिलकर काम करे सरकार'
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस फकीर मोहम्मद इब्राहिम कलीफुल्ला ने स्टेट लीगल सर्विसेज अथारिटी को निर्देश दिए कि वह सरकार की योजनाओं को लागू करवाने के लिए समाज कल्याण विभाग और कानून विभाग के साथ मिलकर काम करें।
उन्होंने अथारिटी से प्रत्येक सप्ताह एक मीटिंग करने और मजदूर नेताओं और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत कर समस्याओं का हल निकालने को कहा। महिला मजदूरों को होने वाली समस्याओं को भी उजागर किया।
वर्कशाप के अंतिम सत्र के अध्यक्ष जस्टिस बंसी लाल भट ने कहा कि मजदूरों के लिए बनी योजनाओं को सही ढंग से लागू नहीं किए जाने के कारण उनके जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ है।
इसके लिए तंत्र की स्थापना करनी होगी, तभी हम उद्देश्य तक पहुंच पाएंगे। सीपीआईएम के विधायक यूसुफ तारीगामी ने कहा कि जब तक मजदूरों के लिए बनी योजनाओं को लागू नहीं किया जाता, तब तक इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन सफल नहीं हो सकता।