फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jk sc st federation meet

अधिवेशन में उठी आरक्षण की मांग

Sat, 26 Jul 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 26 Jul 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
jk sc st federation meet

एससी-एसटी और ओबीसी ने एक बार फिर आरक्षण की हुंकार भरी है। आल जेएंडके कंफेडरेशन आफ एससी एसटी ओबीसी जम्मू-कश्मीर के बैनर तले अधिवेशन में आरक्षण बचाओ का नारा दिया।

विज्ञापन


संगठन के प्रधान आरके कलसोत्रा अधिवेशन के दौरान सरकार से राज्य में मंडल कमीशन के तहत आरक्षण लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को दूसरे राज्यों की तरह जम्मू कश्मीर में आरक्षण दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में मंडल कमीशन के प्रावधानों को लागू किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो संगठन आगे की रणनीति बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के एनपी रिजवाल, बोधराज राव आदि ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए रहबर-ए-तालीम और रहबर-ए-जेरात के तहत सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण देने की वकालत की।

उन्होंने सरकार राज्य में एससी, एसटी और पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण न देकर उनकी अनदेखी कर रही है। इसका खामियाजा पार्टियों को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।


अधिवेशन में कोआर्डिनेटर दर्शन लाल वनमोत्रा, एससी सलाहकार बोर्ड के सदस्य गरीब दास, सतपाल भगत, संजीव मंमोत्रा, सरपंच बहादुर लाल सहित पिछडे़ वर्ग के कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed