नावेद की मदद करने वाला ट्रक मालिक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर हमले में शामिल आतंकियों की सहायता करने वाला ट्रक मालिक सह कंडक्टर मंगलवार को कुलगाम पुलिस के हत्थे चढ़ा। एनआईए ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम रखा था।
पक ड़ा गया सब्जार अहमद भट उर्फ साहबा (28 वर्ष) है। वह कुलगाम के कोईमुह का रहने वाला है। ज्ञात हो कि उधमपुर हमले में नावेद को घटनास्थल तक पहुंचाने वाले दो ट्रक ड्राइवरों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सब्जार ने उधमपुर हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को दक्षिणी कश्मीर से वहां तक पहुंचाया था और उन्हें अन्य सहायता भी प्रदान की थी।
अब मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कासिम की तलाश
पुलिस को अब मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कासिम की तलाश है, जिसके तार उधमपुर हमले से जुड़े हैं। एनआईए ने अबु कासिम पर 10 लाख का इनाम रखा है। सूत्रों के अनुसार अबु कासिम आए दिन अपने ठिकाने बदलता रह रहा है, ताकि पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
हाल में वह बांडीपोरा की ओर जा रहा था। उसका पीछा सब इंस्पेक्टर अल्ताफ अहमद उर्फ अल्ताफ लैपटॉप कर रहे थे, जिसे आतंकियों ने रास्ते में ही मार डाला था।