फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jk lg manoj sinha said people not to be face Electricity crisis in summer season

गर्मी के सीजन में नहीं होने दिया जाएगा बिजली का संकट- उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

Tue, 15 Feb 2022 10:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 10:25 AM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सांबा में ग्रिड स्टेशन समेत जम्मू संभाग में 216 करोड़ की 22 परियोजनाओं का किया उद्घाटन। जम्मू संभाग के चार जिलों में बिजली आपूर्ति में होगा सुधार, कटौती में आएगी कमी।

विज्ञापन
jk lg manoj sinha said people not to be face Electricity crisis in summer season
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू संभाग में बिजली ढांचे की मजबूती के लिए 216 करोड़ की 22 परियोजनाओं का सोमवार को शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे जम्मू, सांबा, हीरानगर, कठुआ, उधमपुर और आसपास के क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति में सुधार हो सकेगा। विभिन्न क्षेत्रों में वोल्टेज में सुधार और कटौती में कमी आएगी। गर्मी के सीजन में बिजली संकट नहीं होने दिया जाएगा। वह सांबा के रख अंब टाली में सिडको के तीसरे चरण में 153.42 करोड़ की लागत से बने ग्रिड स्टेशन के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली की कमी को दूर करने और बढ़ती अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार पारेषण और वितरण के बुनियादी ढांचे का उन्नयन कर रही है। 12,922 करोड़ रुपये ऊर्जा क्षेत्र में खर्च किए जा रहे हैं। इससे पूरे प्रदेश में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। खासकर घरों, उद्योगों और कृषि क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन


बिजली विभाग लाइन लॉस में कमी लाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, बिजली चोरी की वजह से ईमानदार उपभोक्ता जो नियमित रूप से बिल की अदायगी करते हैं, वे भारी कीमत चुका रहे हैं। बिल की अदायगी समय पर करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। साथ ही सरकार की मदद करनी होगी ताकि ऊर्जा क्षेत्र बेहतर हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल होने तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी

उप राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर प्रत्येक नागरिक के बेहतर जीवन के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक प्रदेश सही मायने में देश के सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक नहीं बन जाता, जिस पर पूरे देश को गर्व हो सकता है। 
 
सांबा को 15 साल बाद मिला ग्रिड स्टेशन, अन्य जिलों में भी होगा सुधार

उन्होंने कहा कि 15 साल के इंतजार के बाद सांबा को एक समर्पित ग्रिड स्टेशन भी मिला है। हम प्रदेश के हर जिले में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यवहारिक समाधान के अपने संकल्प में दृढ़ हैं। उप राज्यपाल ने सांबा व आसपास के लोगों को नई व्यवस्था के लिए बधाई दी। 


इनका किया उद्घाटन
उन्होंने 160 एमवीए क्षमता के 220/66 केवी सांबा ग्रिड स्टेशन 59.26 करोड़, 160 एमवीए 220/66 केवी कठुआ 56.49 करोड़, हीरानगर और बट्टल मनवाल का भी उद्घाटन किया। इनकी लागत 153.42 करोड़ रुपये है। इसके आधार पर 220 केवी स्तर पर 320 एमवीए क्षमता जोड़ी गई। वहीं, 132 केवी स्तर पर 50 एमवीए क्षमता जोड़ी गई। इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, डीडीसी सदस्य सुभाष भगत, उप राज्यपाल के प्रमुख सचिव नीतीश्वर कुमार, जम्मू विद्युत वितरण कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन जगमोहन शर्मा, प्रबंध निदेशक शिव अनंत तयाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed