{"_id":"1f00d0b3ce83333c8610873f544fd22d","slug":"jk-highway-reopened-for-vehicular-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू श्रीनगर हाइवे यातायात के लिए फिर से खुला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू श्रीनगर हाइवे यातायात के लिए फिर से खुला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Nov 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक दिन बंद रहने के बाद 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को आज फिर से खोल दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने आज यहां पर बताया, 'बंद के बाद आज सुबह राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।'
पुलिस ने बताया कि कल जिले में रामसू इलाके के गंगरू इलाके में भारी बारिश के बाद हुये भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद हो गया था।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने भूस्खलन के कारण गिरे मलवे को हटाकर राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है। राजमार्ग बंद होने की वजह से लगभग 500 से अधिक वाहन कई जगहों पर फंस गए थे।
विज्ञापन