फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Government Releases 170 Crore Amount For MGNREGA laborers

ईद का तोहफाः मनरेगा के दिहाड़ीदारों के लिए जम्मू-कश्मीर में 170 करोड़ की राशि जारी

Fri, 22 May 2020 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 May 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
JK Government Releases 170 Crore Amount For MGNREGA laborers
मनरेगा

ईद से पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने मनरेगा के दिहाड़ीदारों के लिए 170 करोड़ की राशि जारी कर दी है। लॉकडाउन और महामारी के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को आर्थिक परेशानी न हो, इसको देखते हुए विभाग ने इससे पहले मनरेगा के दिहाड़ीदारों के लिए 183 करोड़ की राशि जारी की थी।

विज्ञापन


बीस अप्रैल 2020 से मनरेगा के कार्यों को प्रदेश में बहाल किया गया था। इसके तहत 24 हजार विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इनमें 1670 जल संरक्षण और सिंचाई से संबंधी कार्य हैं। 4000 ग्रामीण आधार भूत ढांचे से जुड़े कार्य, 8300 प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों से जुड़े कार्य हैं। कुल मिलाकर करीब 5 लाख 28 हजार लोगों को दिहाड़ी दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से एक ही दिन में लाभार्थियों के खाते में 170 करोड़ की राशि जारी की गई।
विज्ञापन


विभाग की सचिव शीतल नंदा के अनुसार केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों की आजीविका के लिए प्रभावी प्रयास शुरू किए हुए हैं। इसी के तहत प्रदेश में पहले 183 करोड़ की राशि दिहाड़ीदारों को वितरित की गई थी। अब 170 करोड़ की राशि और जारी कर दी गई है। विभाग ने दिहाड़ीदारों की सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के अलावा हैंड सैनिटाइजर, साबुन, मास्क आदि के लिए 30 लाख 75 हजार की राशि अलग से जारी की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed