फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jk bjp mets amit shah in delhi

दिल्ली पहुंचे भाजपा नेताओं ने क्या-क्या कहा, पढ़ें

Mon, 13 Jul 2015 09:31 AM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
 jk bjp mets amit shah in delhi

जम्मू-कश्मीर की भाजपा कार्यकर्ताओं की दिल्ली में बुलाई गई बैठक में सार्वजनिक रूप से गठबंधन सरकार खासकर भाजपा कोटे के मंत्रियों के कामकाज पर अंगुली उठाने का पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं को भले ही मौका नहीं मिला, लेकिन कुछ विधायकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग मिलकर दिल्ली दरबार में गुबार निकाला।

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तथा संगठन महामंत्री रामलाल से उन्होंने सरकार के मंत्रियों के कामकाज के तरीके पर नाराजगी जताई। ज्ञात हो कि इस बैठक में जम्मू-कश्मीर सहित आठ राज्यों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चली बैठक में महासंपर्क अभियान पर चर्चा होती रही।
विज्ञापन


जम्मू से पूरी तैयारी के साथ मंत्रियों की शिकायतों का पिटारा साथ लेकर गए पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं को जब अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला तो उन्हें मायूसी हाथ लगी। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह से जमकर की गई शिकायतें

 jk bjp mets amit shah in delhi

कुछ विधायकों और कार्यकर्ताओं ने लंच के दौरान पार्टी अध्यक्ष तथा संगठन महामंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उनका कहना था कि पहली बार सत्ता में आई पार्टी से जनता को ढेर सारी अपेक्षाएं हैं, लेकिन सरकार में उनकी सुनी नहीं जा रही है। मंत्री किसी काम के सिलसिले में जाने पर उन्हें तवज्जो नहीं देते हैं।

इससे जनता का काम न होने से उनमें सरकार तथा भाजपा के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं ने नाराज कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि उनकी बात सुनी जाएगी। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर निवारण किया जाएगा।

विधायक नीलम लंगेह तथा राज्य प्रवक्ता अरुण गुप्ता का कहना है कि केवल महासंपर्क अभियान पर मार्गदर्शन मिला। सत्ता के नशे में मदहोश होकर आम लोगों को न भूलने की सलाह दी गई। साथ ही लोगों से संपर्क बढ़ाने को कहा गया, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान होने में दिक्कत न आने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed