फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK bjp leaders went to delhi to met amit shah

शाह के बुलावे पर प्रदेश भाजपा नेता दिल्ली रवाना

Sat, 11 Jul 2015 11:55 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
JK bjp leaders went to delhi to met amit shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर 12 जुलाई को नार्थ जोन राज्यों के प्रदेश नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने प्रदेश नेता जिसमें पार्टी प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और महासंपर्क अभियान से जुड़े नेता शामिल हैं, शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


कई हवाई जहाज तो कई ट्रेन और बस के माध्यम से रवाना हुए। नई दिल्ली में अमित शाह सुबह नौ से सायं पांच बजे तक नार्थ जोन राज्यों के प्रदेश नेताओं की बैठक लेंगे। प्रदेश भाजपा नेताओं से अलग से भी शाह बैठक कर रियासत के सियासी परिदृश्य और पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की कार्यशैली की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि जम्मू कश्मीर प्रदेश से 188 नेताओं की सूची दिल्ली बैठक के लिए बनाई गई है। नई दिल्ली पहुंच चुके जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि प्रदेश नेताओं के लिए नई दिल्ली में ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में शामिल नेता अपनी सुविधा अनुसार कोई हवाई जहाज तो कोई ट्रेन और बस से नई दिल्ली पहुंच रहा है।

शाह को दी जाएगी जेएंडके की रिपोर्ट

JK bjp leaders went to delhi to met amit shah

उनका कहना है कि रविवार 12 जुलाई को सुबह नौ से सायं पांच बजे तक एक दिवसीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लेंगे। जम्मू रेलवे स्टेशन से राजधानी ट्रेन से नई दिल्ली जा रहे भाजपा के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह और भाजपा के विधान परिषद के सदस्य रमेश अरोड़ा ने कहा कि उत्तरी जोन राज्यों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुलाई है और इसमें महासंपर्क अभियान पर जम्मू-कश्मीर में हुए कार्यों की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।

पार्टी के प्रदेश उपप्रधान एवं विधायक सत शर्मा दोपहर को हवाई जहाज से विधायक राजीव शर्मा और अजय नंदा के साथ नई दिल्ली रवाना हुए।

प्रदेश में 9.46 लाख लोग भाजपा के सदस्य
जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से हाल ही में छेड़े गए सदस्यता अभियान और महासंपर्क अभियान में नौ लाख 46 हजार लोग पार्टी से जुड़े। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश में दस लाख सदस्यों का लक्ष्य प्रदेश भाजपा को दिया था। भाजपा जम्मू संभाग में छह लाख 16 हजार और कश्मीर संभाग में तीन लाख 30 हजार सदस्यों वाली पार्टी बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed