{"_id":"4c85ef378fa82c155f638d60a956ece7","slug":"jk-ask-center-to-send-back-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेपुटेशन पर गए अधिकारियों को लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेपुटेशन पर गए अधिकारियों को लाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य से बाहर डेपुटेशन पर गए पुलिस अधिकारियों को वापस लाने की तैयारी की जा रही है। राज्य गृह विभाग ने केंद्रीय गृह विभाग को चिट्ठी लिखकर एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को वापस भेजने के लिए कहा है। दरअसल, राज्य में पुलिस अधिकारियों की कमी चल रही है। एडीजी रैंक से लेकर एसपी रैंक तक के अधिकारियों का टोटा है। इसकी वजह से कई जगहों पर इंचार्ज अधिकारियों को लगाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
कई जगहों पर अधिकारियों को लगाया ही नहीं गया। जानकारी के अनुसार एडीजीपी रैंक के अधिकारी एस गोपाल रेड्डी वर्ष 2012 से आंध्र प्रदेश में डेपुटेशन पर हैं। आईजी रैंक के अधिकारी आरआर स्वैन 2006 से डेपुटेशन पर हैं, आईजी रैंक के ही पंकज सक्सेना और एमके सिन्हा 2012 से डेपुटेशन पर हैं। स्वयम प्रकाश, केशव राम, भीम सेन और वीके वेरदी 2012 से डेपुटेशन पर हैं। राज्य में सबसे ज्यादा कमी डीआईजी रैंक के अधिकारियों की है।
विज्ञापन
करीब सात डीआईजी अधिकारियों की भी कमी है। बताया जा रहा है कि गृह विभाग ने केंद्रीय गृह विभाग को कहा है कि इन अधिकारियों को जल्द ही राज्य में भेजा जाए, ताकि अधिकारियों की कमी को पूरा किया जा सके। अधिकारियों की कमी इस कदर है कि जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी, जम्मू के एसएसपी और एसपी साउथ जम्मू का पद खाली पड़ा हुआ है। यहां पर इंचार्ज अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन