फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK annually buys 6,000 crore electricity

बिजली क्षमता बेचने की, पर खरीदकर भी गुजारा नहीं

Tue, 03 Nov 2015 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 03 Nov 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
JK annually buys 6,000 crore electricity

रियासत जम्मू कश्मीर में पन बिजली उत्पादन की क्षमता 20 हजार मेगावाट होने के बावजूद भी रियासत का अपना पन बिजली उत्पादन मात्र 758.70 मेगावाट है।

विज्ञापन


आलम तो यह है कि 6000 करोड़ की सालाना बिजली खरीदकर भी उपभोक्ताओं की मांग को पूरा नहीं किया जा सका है। बिजली की मांग और उपलब्धता में एक हजार मेगावाट से भी ज्यादा के अंतर के चलते अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं को गर्मी हो या फिर सर्दी जूझना ही पड़ता है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन ने रियासत में पन बिजली उत्पादन की क्षमता को 20 हजार मेगावाट आंका हुआ है। जबकि रियासत में बिजली की मांग वर्तमान में 2600 से 2800 मेगावाट के बीच ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर क्षमता का आधा भी हासिल हो जाए तो रियासत में बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली के अलावा बिजली बेचकर रियासती सरकार पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन सकती है और विकास कार्य तेजी से हो सकते है।

16वें आल इंडिया पावर सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक रियासत में बिजली की मांग बढ़कर 3500 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। ऐसे में अगर पन बिजली उत्पादन की क्षमता को हासिल करने की तरफ तेजी से कदम न बढ़ाये गए तो हालात आने वाले सालों में मुश्किल भरे होते जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed