फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jitendra singh took dig on congress

सेना प्रमुख के बचाव में आए पीएमओ राज्यमंत्री, कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान

Sun, 19 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 19 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
jitendra singh took dig on congress
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : File Photo
पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि वह राजनीतिक रूप से दिवालिया हो चुकी है और कश्मीरी अलगाववादियों की भाषा बोल रही है।
विज्ञापन


सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का खुलकर बचाव करते हुए कहा कि सेना प्रमुख के  बयान को कांग्रेस की ओर से तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। उनके बयान को चुनौती या चेतावनी के रूप में नहीं बल्कि चिंता और मुद्दे से जुड़ाव के रूप में देखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सेना प्रमुख के बयान पर कांग्रेस क्या प्रतिक्रिया दे रही है, इससे कोई मतलब नहीं है, पार्टी ने पहले ही अपना स्टैंड साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ही ऐसी सेना है जो इस प्रकार के मुद्दों से सरोकार रखती है और चिंतित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना प्रमुख इस बात से चिंतित हैं कि आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान किसी प्रकार का नुकसान न हो। आतंकवाद पर भारत के रुख को मिल रही मान्यता पर कहा कि 125 करोड़ की देश की आबादी यह समझ रही है कि धीरे-धीरे पूरा विश्व समुदाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक आतंक संबंधी विचारों को स्वीकार कर रहा है। इस वजह से पाकिस्तान दबाव में है और आगे भी दबाव में रहेगा।

'आतंकवाद के प्रति मोदी सरकार का नजरिया जीरो टालरेंस का'

jitendra singh took dig on congress
ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : FILE PHOTO
उन्होंने कहा कि आतंकवाद की मदद करने वालों के प्रति मोदी सरकार का नजरिया जीरो टालरेंस का है। पिछले ढाई साल में पूरा विश्व भारत के विचारों से सहमत नजर आ रहा है, जिसकी पूर्व में कमी रही है। यह मोदी सरकार के सफल कूटनीति और अपराधियों के खिलाफ मोदी सरकार की स्पष्ट नीति का नतीजा है।

कश्मीरी अलगाववादियों पर हमला करते हुए कहा कि तथाकथित अलगाववादी नेता अब भी भारतीय संविधान के तहत पूर्व विधायकों की भांति सुविधाएं तथा वेतन ले रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि वे भारतीय संविधान का पालन नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे चिंता की बात यह है कि सत्ता से बाहर आने पर कुछ मुख्य धारा की पार्टियां अलगाववादियों का पक्ष ले रहे हैं। वे जब सत्ता में थे तो कहते थे जम्मू-कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है। 

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम पर कहा कि भाजपा इन राज्यों में जीतेगी क्योंकि वह ही विकल्प है। यूपी में भी भाजपा को सफलता मिलेगी क्योंकि वहां की जनता भ्रष्टाचार तथा अपराध से मुक्ति चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed