फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jitendra Singh took a dig at Congress

'अफजल मामले में कांग्रेस का चेहरा उजागर'

Sun, 28 Feb 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Feb 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Singh took a dig at Congress

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने जेएनयू और अफजल गुरु मामले में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी का असली चेहरा देश के सामने आ गया है। कांग्रेस राज में ही अफजल गुरु को फांसी हुई थी।

विज्ञापन


जेएनयू प्रकरण और अफजल के हक में नारेबाजी के बाद उम्मीद थी कि कांग्रेस खुलकर इस मुद्दे पर सामने आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली का देश में भंडाफोड़ हो चुका है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आतंकवाद में अपना नेता खोया है। इसके बाद भी वोट के लालच में ऐसे तत्वों का समर्थन करना निंदनीय है।

जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर संशय और पीडीपी की अफस्पा सहित अन्य शर्तों के सवाल पर कहा कि वह इसका जवाब देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। भारत-पाकिस्तान के मध्य क्रिकेट मुकाबले से दोनों देशों के संबंधों में सुधार आने के सवाल को भी टाल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed