{"_id":"5db90b9f8ebc3e93a8448371","slug":"jitendra-singh-says-terrorist-incidents-were-curbed-due-to-internet-shutdown-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद होने से बड़े आतंकी हमलों पर रोक लगी: जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद होने से बड़े आतंकी हमलों पर रोक लगी: जितेंद्र सिंह
Wed, 30 Oct 2019 09:33 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Oct 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
- फोटो : ANI
पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में इंटरनेट बंद रहने से कई बड़े आतंकी हमले रोके गए हैं। आतंकवाद में इंटरनेट का दुरुपयोग किया जा रहा था। आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट बंद रखा गया है। इससे आतंक विरोधी अभियानों में कामयाबी मिली है।
डॉ. सिंह मंगलवार को डोडा और किश्तवाड़ की अलग-अलग दिशा बैठकों में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि परिहार बंधुओं और चंद्रकांत, के हत्यारों की शिनाख्त करने में सफलता मिली, यह इंटरनेट बंद होने से मुमकिन हो पाया।
इसके अलावा किश्तवाड़ और चिनाब वैली में आतंकवादी गतिविधियों पर भी रोक लग पाई है। कश्मीर में इंटरनेट का सहारा लेकर कई लोग राजनीतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। आतंकवाद के नाम पर लोगों को तीन दशक से गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रवाद और देशभक्ति के नाम पर कई स्वयंभू नेता इंटरनेट बंद रहने से स्वार्थी बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद रहने से लखनपुर में आतंकवादी पकड़ में आए थे।

Trending Videos
इसी तरह बटोत में भी आतंकियों की शिनाख्त की गई थी, क्योंकि वे इंटरनेट बंद रहने से अपनी सही लोकेशन का पता नहीं लगा पाए थे। बार्डर पर घुसपैठ की कोशिशों को भी नाकाम बनाया गया है। राज्य में इंटरनेट सेवा बंद रहने से आतंकी घुसपैठ के रास्तों की लोकेशन का पता नहीं लगा पाए हैं।
उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद रहने के बावजूद आयुष्मान भारत योजना में देश में जम्मू-कश्मीर उच्च प्रतिशत हासिल करने में पहला राज्य बना है। इसके अलावा कठुआ, डोडा और उधमपुर में केंद्रीय प्रायोजित तीन सरकारी कॉलेज मंजूर किए गए हैं।
भद्रवाह में अपनी तरह का पहला नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाई आल्टीट्यूड मेडिसन खोला जा रहा है। भद्रवाह से 65 वर्ष में कई मुख्यमंत्री, केंद्र और राज्य मंत्री रहे हैं। किश्तवाड़ के पाडर क्षेत्र को पूर्व सरकारों ने नजरअंदाज किया है।