फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jitendra singh says rohingya infiltration a big conspiracy

जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्याओं की घुसपैठ किसी षडयंत्र का हिस्सा : जितेंद्र सिंह

Sun, 05 Feb 2017 07:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 05 Feb 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
jitendra singh says rohingya infiltration a big conspiracy
पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo

जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों की बढ़ती घुसपैठ किसी षडयंत्र का हिस्सा है। यह कहना है पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का। डॉ. सिंह रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश पूर्वी छोर और म्यांमार पूर्व उत्तर सीमा से सटा हुआ है। इसके बावजूद कई प्रदेशों को लांघकर लाखों विदेशी मूल के नागरिक अवैध तरीके से जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार को ऐसे लोगों का समर्थन कर रहीं संस्थाओं और एजेंसियों की जांच करवानी चाहिए। 
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि यह देश और प्रदेश के समाज के साथ-साथ सुरक्षा के मद्देनजर भी चिंता का विषय है। जो राजनीतिज्ञ रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को अपने वोट के लिए बसाने की कोशिशें कर रहे हैं, ये उनके लिए भी बड़ा खतरा हैं। ऐसे अवैध नागरिकों की वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनाने की सूचनाएं भी मिल रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार सूझबूझ से काम ले'

jitendra singh says rohingya infiltration a big conspiracy
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : FILE PHOTO

अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कहा कि भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार सूझबूझ से काम ले और प्रदेश व देश के विकास में योगदान दे। कोई भी सरकार हो राजधर्म का पालन करना उसका कर्तव्य है। हालांकि, यह भी कहा कि भाजपा ने अपने सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया है।

कहा कि जम्मू-कश्मीर की भूमि पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कर्म और बलिदान की भूमि रही है। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर विधानसभा में लाए गए प्रस्ताव पर नेशनल कांफ्रेंस के विरोध करने पर कहा कि महाराजा ने जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ विलय करवाने में अहम भूमिका निभाई।

लेकिन, इतिहास ने उनके साथ अन्याय किया है। महाराजा ने भारत के साथ जिस जम्मू-कश्मीर को जोड़ा था उसमें गिलगित, पीओके आदि क्षेत्र थे। इसमें से अब एक तिहाई हिस्सा ही भारत के पास है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed