भारत-पाक के बीच क्रिकेट स्थिति पर निर्भर करेगा: जितेंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सबंधों की बहाली का निर्णय स्थिति के आधार पर किया जाएगा।
दोनों देशों के बीच क्रिकेट सबंधों की बहाली के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि, 'मैं जाने के लिए कह रहा हूं एक एक चीज मायने रखती है कि कोई कदम स्थिति के आधार पर निर्भर करेगा। केंद्रीय मंत्री ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विश्वास व्यक्त किया।'
उन्होंने यहां एक पार्टी समारोह के मौके पर कहा कि, 'भाजपा समर्थित सरकार हर तरह की स्थिति से निपटने में सक्षम है फिर चाहे वो आतंकवाद हो या फिर अलगाववाद। यही कारण है कि पूरी दुनिया प्रधनमंत्री मोदी का सम्मन करती है, वे जहां भी जाते हैं।'
टाइम मैगजीन एक साल में तीन बार मोदी
पाकिस्तान के साथ संबंधों में सुधार की दिशा में प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों पर टिप्पणी करते के लिए कहा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सार्क देशों को सभी नेता भारत पहुंचे थे।
इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल थे। इस तरह की एक पहल 'स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी नहीं की गई थी। कोई भी सरकार इसे करने में सक्षम नहीं है। '
सिंह ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि,'वे बहुत छोटी अविधि में टाइम मैगजीन में तीन बार स्थान पा चुके हैं।' उन्होने कहा कि क्या आप विश्वास कर सकते है कि टाइम मैगजीन ने मोदी जी को एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार कवर किया है। टाइम के नवीनतम अंक में मोदी को एक वैश्विक राजनीतिक हीरो के रूप में वर्णित किया गया है।