'आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति पर मोदी सरकार का फोकस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने राज्य के विकास में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार विकास के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति पर फोकस कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू) के सपने को साकार कर रही है।
बापू के आदर्शों पर चलने का दंभ भरने वाली कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई वह डेढ़ साल में ही मोदी सरकार ने कर दिखाया है।
नाबार्ड की ओर से जम्मू में आयोजित राज्य क्रेडिट सेमिनार में मुख्य अतिथि डा. जितेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जिसमें पेंशन योजना, बीमा योजना के अलावा जन धन योजना से वह कर दिखाया है जो अब तक नहीं हुआ।
उन्होंने किसानों के लिए शुरू की गई पीएम फसल बीमा योजना को भी ऐतिहासिक कदम बताया। मंत्री ने राज्य स्तर के माइक्रो फाइनेंस अवार्ड भी बैंकों और एनजीओ को प्रदान किए।
'जम्मू कश्मीर में 18058 करोड़ की क्रेडिट क्षमता'
कार्यक्रम में नाबार्ड के चीफ जनरल मैनेजर शंकर ए पांडे ने कहा रियासत में प्राथमिक क्षेत्र में नाबार्ड की ओर से तैयार लिंक क्रेडिट योजनाओं में 18058 करोड़ की क्रेडिट क्षमता आंकी गई है।
उन्होंने बैंकों को क्रेडिट फ्लो का विस्तार कर छोटे किसानों, दस्तकारों, महिलाओं को माइक्रो क्रेडिट का प्रावधान करने को कहा। इस अवसर पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक सेठी ने रियासत में कम सीडी अनुपात पर चिंता जताई।
कृषि उत्पाद विभाग के आयुक्त सचिव मोहम्मद अशरफ बुखारी, जेएंडके बैंक के कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह सहगल (एसएलबीसी) भी इस अवसर पर मौजूद रहे। वहीं राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनेई ने नाबार्ड और अन्य बैंकों से रियासत के दूरदराज के इलाकों में काम की गति को बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए लोगों के पलायन को रोकने के लिए जरूरत हैं कि तकनीकी कुशल प्रशिक्षण संस्थान खुले ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार हासिल हो। उन्होंने गांवों में माइक्रो एटीएम सुविधा शुरू करने पर भी जोर दिया।