फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jitendra Singh hit out at Congress

जब सबूत नहीं तो क्यों चिंतित है कांग्रेस: डॉ. जितेंद्र

Sun, 01 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 01 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Singh hit out at Congress
पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : FILE PHOTO
पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अगस्ता हेलीकाप्टर घोटाले को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने हेलीकाप्टर घोटाले पर एके एंटनी के बयान का जवाब देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं को विश्वास है कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है तो वे डर क्यों रहे हैं। मामले में जो भी सच्चाई है वह जांच के बाद सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को कश्मीरी कवि सर्वानंद कौल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि कोई सबूत नहीं है तो यह अच्छी बात है। इसके लिए उन्हें बधाई। कांग्रेस नेताओं को निश्चिंत रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि वे संतुष्ट हैं और उन्हें विश्वास है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं तो उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। शनिवार को भी डा. जितेंद्र सिंह ने एके एंटनी पर हमला करते हुए कहा था कि वह यूपीए के दस वर्ष के शासनकाल की सोच के साथ बोल रहे हैं जब सीबीआई को डिक्टेक्ट किया जाता था।


जबकि मोदी सरकार जांच एजेंसी के कार्यों में किसी प्रकार का दखल नहीं देती है। कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने (एके एंटनी) सवाल का जवाब दे दिया है। वे यूपीए के दस वर्षों के कार्यकाल की सोच के साथ बोल रहे हैं जब वे लोग सीबीआई को बताते थे कि उसे क्या करना है। मुझे लगता है कि किसी को उन्हें याद दिलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed