{"_id":"5781076a4f1c1b114f7f9e87","slug":"jitendra-singh-commended-the-security-forces","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कितने भी बुरहान हों उन्हें खत्म किया जाएगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कितने भी बुरहान हों उन्हें खत्म किया जाएगा'
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
Updated Sat, 09 Jul 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर में तैनात अर्द्धसैनिक बल किसी भी तरह के आतंकी हमले से निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने आतंकी बुरहान को मार गिराने पर जवानों को शाबासी और बधाई दी है। कहा कितने भी बुरहान हों उन्हें खत्म किया जाएगा।
डॉ सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि राज्य में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सामूहिक है। भाजपा हो या पीडीपी या फिर कोई अन्य पार्टी, वैचारिक तौर पर सब अलग हो सकते हैं, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ सभी को एक होना होगा। बुरहान का खात्मा सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी है और इसके लिए जवान बधाई के पात्र हैं।
कश्मीर में बुरहान की मौत के बाद पैदा हुए तनाव पर उन्होंने कहा कि यह आतंक को समर्थन देने जैसा है। इसे किसी भी सूरत में सही नहीं कहा जा सकता। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सभी पार्टियों को एक साथ आना होगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार तनाव की स्थिति से निपटने के तरीके जानती है और कुछ तरीकों को अपनाया भी गया है। उन्होंने कहा कि आतंक से लड़ाई अब इसी प्रकार चलेगी और इसमें कितने भी बुरहान हों उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।

राजनीतिक तौर पर कश्मीर को समस्या मानना गलत: जितेंद्र
जितेंद्र सिंह
डॉ. सिंह ने कहा है कि कश्मीर ऐसी समस्या नहीं है, जिसका कोई राजनीतिक हल खोजना पड़े। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। इसे किसी भी सूरत में राजनीतिक तौर पर अलग नहीं समझा जा सकता।
फिर भी कोई कश्मीर को समस्या मानता है, तो उसे संसद में 1994 में पास हुए प्रस्ताव को याद करना चाहिए, जिसमें साफ कहा गया था कि कश्मीर समस्या इतनी ही है कि पाकिस्तान द्वारा नाजायज तरीके से लिए गए कश्मीर के हिस्से को भारत में वापस कैसे लाया जाए। राजनीतिक तौर पर कश्मीर को समस्या मानना ही गलत है।
उमर के ट्वीट पर कोई टिप्पणी नहीं
बुरहान की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा किए गए ट्वीट पर डॉ. सिंह ने कहा ऐसे ट्वीट केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए हैं। वह इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करेंगे, क्योंकि ऐसे ट्वीट उनकी समझ में टिप्पणी के लायक ही नहीं है। गौरतलब है कि उमर ने अपने ट्वीट में कश्मीर के समले का राजनीतिक समाधान की बात कही थी।