फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jitendra Singh commended the security forces

'कितने भी बुरहान हों उन्हें खत्म किया जाएगा'

Sat, 09 Jul 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Sat, 09 Jul 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Singh commended the security forces
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : File Photo
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर में तैनात अर्द्धसैनिक  बल किसी भी तरह के आतंकी हमले से निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने आतंकी बुरहान को मार गिराने पर जवानों को शाबासी और बधाई दी है। कहा कितने भी बुरहान हों उन्हें खत्म किया जाएगा। 
विज्ञापन


डॉ सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि राज्य में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सामूहिक है। भाजपा हो या पीडीपी या फिर कोई अन्य पार्टी, वैचारिक तौर पर सब अलग हो सकते हैं, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ सभी को एक होना होगा। बुरहान का खात्मा सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी है और इसके लिए जवान बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


कश्मीर में बुरहान की मौत के बाद पैदा हुए तनाव पर उन्होंने कहा कि यह आतंक को समर्थन देने जैसा है। इसे किसी भी सूरत में सही नहीं कहा जा सकता। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सभी पार्टियों को एक साथ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार तनाव की स्थिति से निपटने के तरीके जानती है और कुछ तरीकों को अपनाया भी गया है। उन्होंने कहा कि आतंक से लड़ाई अब इसी प्रकार चलेगी और इसमें कितने भी बुरहान हों उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।
 

राजनीतिक तौर पर कश्मीर को समस्या मानना गलत: जितेंद्र 

Jitendra Singh commended the security forces
ज‌ितेंद्र स‌िंह
डॉ. सिंह ने कहा है कि कश्मीर ऐसी समस्या नहीं है, जिसका कोई राजनीतिक हल खोजना पड़े। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। इसे किसी भी सूरत में राजनीतिक तौर पर अलग नहीं समझा जा सकता।

फिर भी कोई कश्मीर को समस्या मानता है, तो उसे संसद में 1994 में पास हुए प्रस्ताव को याद करना चाहिए, जिसमें साफ कहा गया था कि कश्मीर समस्या इतनी ही है कि पाकिस्तान द्वारा नाजायज तरीके से लिए गए कश्मीर के हिस्से को भारत में वापस कैसे लाया जाए। राजनीतिक तौर पर कश्मीर को समस्या मानना ही गलत है।

उमर के ट्वीट पर कोई टिप्पणी नहीं
बुरहान की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा किए गए ट्वीट पर डॉ. सिंह ने कहा ऐसे ट्वीट केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए हैं। वह इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करेंगे, क्योंकि ऐसे ट्वीट उनकी समझ में टिप्पणी के लायक ही नहीं है। गौरतलब है कि उमर ने अपने ट्वीट में कश्मीर के समले का राजनीतिक समाधान की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed