{"_id":"6afe1387daf5fd4da60fb23d","slug":"jhiri-mela-jammu-news-c-10-jam1024-1066227-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मेले में बंटेंगे कपड़े के थैले, कूड़ेदान \nव सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मेले में बंटेंगे कपड़े के थैले, कूड़ेदान व सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई
विज्ञापन
झिड़ी मेला लोगो
झिड़ी में बीते साल कूड़ा न उठाए जाने की मिली थीं शिकायतें
समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त नियंत्रण कक्ष आज से शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऐतिहासिक झिड़ी मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद तत्काल कूड़ा उठाया जाएगा। प्रशासन श्रद्धालुओं को कपड़े के थैलों का प्रयोग करने के लिए जागरूक करेगा। कपड़े के थैले निशुल्क बांटे जाएंगे। श्रद्धालु इधर-उधर कूड़ा न फेंके इसके लिए 15 बड़े कूड़ेदान लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाकर 64 की गई है। कंट्रोल रूम, पुलिस चौकी का संचालन वीरवार से शुरू हो जाएगा।
सफाई व्यवस्था को स्थानीय प्रशासन ने तीन स्तरों पर बांटा है। पहली टीम दिन में कूड़ा-कचरा उठाएगी। दूसरी टीम पूरे मेला क्षेत्र की सफाई करेगी। तीसरी टीम शौचालयों व पेयजल केंद्रों की सफाई पर नजर रखेगी। सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। बीते साल मेले में दो से तीन दिनों तक कूड़ा न उठाए जाने से श्रद्धालुओं ने शिकायत दर्ज कराई थी।
-- -- -
सुरक्षा व व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए चार मजिस्ट्रेट की तैनाती
एसडीएम मढ़ अमित कुमार ने बताया कि बीते वर्ष की कमियों को दूर करते हुए मेले की तैयारियां की जा रही हैं। संयुक्त नियंत्रण कक्ष को स्थापित करने का काम लगभग पूरा हो गया है। वीरवार से यह पूरी तरह संदेशों के आदान-प्रदान के साथ शिकायतों के निस्तारण के लिए तैयार हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से बीते वर्ष लगाए गए 15 सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर 64 कर दी गई है। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गई है। 15 बड़े कूड़ेदान लगाए गए हैं। बीते वर्ष इनकी संख्या तीन थी। व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए चार मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सात मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था मेला परिसर में की गई है।
विज्ञापन
-- -- -
निशुल्क बांटे जाएंगे कपड़े के थैले
एसडीएम ने बताया कि मेला परिसर में पॉलिथीन का प्रयोग कम से कम हो इसके लिए श्रद्धालुओं को निशुल्क कपड़े के थैले बांटे जाएंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर थैले की आपूर्ति के लिए निर्माता कंपनी को निर्देश दिए गए हैं। मांग के आधार पर इनका वितरण किया जाएगा।