फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jhajjar kotli attack case nia reached international border to investigate

J&K: झज्जर कोटली मामले की जांच में अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंची एनआईए टीम

Tue, 25 Sep 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 25 Sep 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
jhajjar kotli attack case nia reached international border to investigate
फाइल - फोटो : अमर उजाला
झज्जर कोटली एनकाउंटर मामले में आतंकियों की घुसपैठ के तार जहां शुरू से ही अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ते नजर आ रहे थे। दूसरी तरफ मंगलवार को एनआईए की टीम ने भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। दोपहर 12 बजे के लगभग एनआईए की टीम बेई दरिया, शेरपुर चौकी, सन्याल और उसके आगे एक कॉज वे तक पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद कुछ देर शेरपुर में रुकने के बाद टीम के सदस्य दियालाचक से होते हुए जम्मू की ओर लौट गए। 12 सितंबर को कश्मीर की ओर जा रहे एक ट्रक में छिपे आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जिसके बाद कई घंटे के सर्च आपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों को ढेर कर दिया था।  
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों की मानें तो झज्जर कोटली में ढेर किए गए आतंकियों ने हीरानगर और सांबा सेक्टर की सीमा से घुसपैठ की थी। कठुआ और सांबा जिले की हद पर मौजूद बेई नाले से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आतंकियों को घुसपैठ के लिए इस रूट से दाखिल नहीं होना था और आतंकियों के गाइड ट्रक चालक और कंडक्टर दियालाचक में तरनाह के जरिये उनकी घुसपैठ का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों की मानें तो आतंकियों को भारतीय सीमा के भीतर घुसपैठ के बाद जरांईं इलाके से तरनाह नाले की ओर होना था, लेकिन इससे पहले ही आतंकी बेई नाले की ओर बढ़ते चले गए। आतंकियों को घाटी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लिए आए ट्रक चालक और कंडक्टर भी इसीलिए उनका दियालाचक में इंतजार करते रहे। इस बीच जहां आतंकी कश्मीर में अपने आकाओं के संपर्क में थे तो वहीं ट्रक चालक और कंडक्टर को भी निर्देश मिल रहे थे।


सूत्रों के अनुसार 11 और 12 सितंबर की मध्यरात्रि भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के बाद बेई पहुंचे आतंकियों ने कश्मीर में संपर्क कर अपनी पोजीशन और लोकेशन की जानकारी दी। दूसरी तरफ कश्मीर से ट्रक चालक और कंडक्टर को भी दियालाचक से सुबह चार बजे के लगभग बेई जाने के निर्देेश मिल गए। इसके बाद सांबा जिले की हद में पड़ने वाले रेई गांव के नजदीक पेट्रोल पंप से आतंकी ट्रक में सवार हो गए। हालांकि इस पर आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से साझा नहीं की गई है। हिरासत में लिए गए ट्रक चालक और कंडक्टर को लेकर इससे पहले भी टीम बेई नाले और आसपास के इलाके तक एनकाउंटर के दौरान ही पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed