फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jewel chowk in jammu

अस्थमा का मरीज न बना दे ज्यूल चौक

Fri, 01 Aug 2014 09:45 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
jewel chowk in jammu

जम्मू के ज्यूल चौक पर लोगों का चलना दुभर हो गया है। सीवरेज पाइप डालने का कार्य तो पूरा हो गया है, लेकिन कुछ अन्य जगहों पर काम अभी बाकी है।

विज्ञापन


इसके चलते ज्यूल चौक से लेकर डोगरा चौक तक मिट्टी फैली हुई है, जिस कारण राहगीरों को वहां से गुजरने में खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।

वाहनों के गुजरने से मिट्टी उड़ती है और दुकानों में जाने के साथ ही पैदल राहगीरों के लिए भी परेशानी होती है। निर्माण कार्य के बाद अभी तक सड़क की भरपाई नहीं हो पाई है लोग सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

धूल से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

jewel chowk in jammu

ज्यूल चौक में पिछले दो माह से सीवरेज पाइप डालने का कार्य चल रहा है जिस कारण ज्यूल चौक से गुजरने वाले लोगों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।

मेटाडोर, बस से लेकर दो पहिया वाहन चालक और पैदल राहगीरों के लिए भी खासी दिक्कतें पैदा हो रही है। शुरुआती दौर में जाम के कारण लोग खासे परेशान हो गए थे।

ज्यूल चौक और आसपास चौराहों में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों में कार्य आधा अधूरा है। जिसकी वजह से मिट्टी हवा में उड़कर परेशानियां पैदा कर रही है।

धूल से बचने के ल‌िए लगाते हैं जुगत

jewel chowk in jammu

लोगों को अपने मुंह पर कपड़ा बांध कर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

फिर दो पहिया वाहन चालक धूल भरे रास्ते से बचने के लिए अन्य दिशाओं से वाहन को गुजार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed