{"_id":"655bca167da38216e90debd7","slug":"jewan-nagar-protest-jammu-news-c-10-jam1006-246137-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीवन नगर में स्मार्ट मीटर के काम का विरोध, 20 मिनट तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीवन नगर में स्मार्ट मीटर के काम का विरोध, 20 मिनट तक जाम
Tue, 21 Nov 2023 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीवन नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पर लोगों ने प्रदर्शन कर चक्का जाम किया। करीब 20 मिनट तक सड़क को बंद रखा। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर का काम विरोध के बावजूद बंद नहीं हो रहा है। इस कारण बढ़े बिजली बिल आ रहे हैं। गर्मी में भी चक्का जाम किया था। अमित कपूर का आरोप है कि विरोध करने पर ठेकेदार की ओर से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। सोमवार को भी महिला के साथ बदसलूकी की गई थी। लोगों ने कहा कि ज्यादा बिल देने से दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। चेतावनी दी कि अगर मीटर लगाने का काम बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर सुमन, ममता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।