{"_id":"a42628d34635d4e6104dc5bb720a0a01","slug":"jda-to-start-multi-story-parking-project-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस दस दिन और... फिर मिलेगी जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस दस दिन और... फिर मिलेगी जाम से निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 Aug 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को जल्द ही जाम से निजात मिल सकती है। जिम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम दस दिन के बाद शुरू होने की योजना है। अधिकतर दुकानदार इस बात से अंजान हैं। दुकानदार विकास कार्य होने से खुश हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जेडीए की दस दिन के बाद बस स्टैंड में मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम शुरू करने की योजना है। इसके लिए फाइलों में काम मुकम्मल कर लिए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही जल्द काम शुरू किए जाने का लक्ष्य है। प्रोजेक्ट पहले ही काफी लेट हो चुका है।
विज्ञापन
अगर और ज्यादा लेट हुआ तो प्रोजेक्ट लागत पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी। फिर जम्मू शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ-साथ जाम की स्थिति भी एक चुनौती बनी है। जिला प्रशासन और सरकार इसे लेकर गंभीर है लेकिन अभी तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
मल्टीस्टोरी पार्किंग में सैकड़ों वाहनों को खड़े करने की क्षमता होगी, जिससे शहर में लगने वाले जाम तो कम किया जा सकता है।