फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jawed musarrat is new vc of bgsb university

जावेद मुसर्रत बने बीजीएसबी विश्वविद्यालय के नए वीसी

Thu, 15 Oct 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Thu, 15 Oct 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
jawed musarrat is new vc of bgsb university

बाबा गुलाम शाह बादशाह (बीजीएसबी) विश्वविद्यालय के नए वाइस चांसलर के पद पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कृषि विज्ञान के डीन प्रोफेसर जावेद मुसर्रत को नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


वीरवार को विश्वविद्यालय के चांसलर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने प्रो. जावेद की नियुक्त का आदेश जारी किया। प्रो. जावेद की नियुक्ति चांसलर के सलाहकार प्रो. अमिताभ मट्ट की अध्यक्षता में बनाई गई समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


उनकी नियुक्ति इस पद पर अगले पांच वर्षों के लिए हुई है। प्रो. जावेद वर्तमान समय में कृषि विज्ञान के डीन के रूप में तैनात थे। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों की किताबें लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में विजिटिंग साइंटिस्ट, मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी और कोलंबो की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।


प्रो. जावेद डीएनए रिसर्च चेयर किंग सऊदी यूनिवर्सिटी के चेयर प्रोफेसर भी रह चुके हैं। उन्हें उनकी किताबों और सेवाओं के लिए कई पुरस्कार दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed