{"_id":"5e22b38c8ebc3e4b03182f8c","slug":"jawan-martyr-after-being-hit-by-avalanche-in-laddakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाखः हिमस्खलन की चपेट में आने से जवान शहीद, उत्तर प्रदेश के घाटमपुर के निवासी थे धर्मेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाखः हिमस्खलन की चपेट में आने से जवान शहीद, उत्तर प्रदेश के घाटमपुर के निवासी थे धर्मेंद्र सिंह
Sat, 18 Jan 2020 12:58 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवान धर्मेंद्र सिंह
- फोटो : भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख के कारगिल में गुरुवार को आए बर्फीले तूफान में सेना का एक जवान शहीद हो गया। साथ ही तीन अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों का उपचार चल रहा है। वहीं शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज यानी कि शनिवार को उनके पैतृक घर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि मुश्कोह घाटी में गुरुवार को एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। आनन-फानन सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायल जवानों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के घाटमपुर के बिराहिनपुर बाल्हापारा ब्लॉक पतारा के धर्मेंद्र सिंह उर्फ बबलू (35) शहीद हो गए। धर्मेंद्र का पार्थिव आज यानी कि शनिवार तक उसके गांव पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
धर्मेंद्र सिंह लद्दाख के कारगिल में तैनात थे। सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हिमस्खलन की चपेट में आने से वह शहीद हो गए। धमेंद्र की मां शिवदेवी गांव में धमेंद्र के दो बड़े भाइयों के साथ रहती हैं। जबकि पत्नी सुनीता दो बच्चों उत्कर्ष (16) और राजवर्धन (9) के साथ चंडीगढ़ में रहती हैं। पिता रतन सिंह का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन