{"_id":"697140606ab376342a0348f9","slug":"jat-sabha-news-jammu-news-c-10-jmu1052-817350-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाएगी जाट सभा, फिर करवाएगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाएगी जाट सभा, फिर करवाएगी चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पदाधिकारी चुनने की प्रक्रिया में बदलाव, संविधान समिति का किया गठन
जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर जाट सभा ने प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाकर लोकतांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों के चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बुधवार को संविधान समिति का गठन किया गया। प्रेस क्लब में आयोजित सभा के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान सभी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। पहले पदाधिकारी नामित किए जाते थे, अब सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय लिया है।
सदस्यता अभियान के लिए पूर्व मंत्री चौधरी सुखनंदन को अध्यक्ष और चौधरी प्रताप को सह अध्यक्ष नियुक्त किया है। समिति जम्मू क्षेत्र के दौरे के बाद स्थानीय समुदाय प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर टीम का गठन करेगी। इसी तरह सभा के संविधान निर्माण के लिए समिति में मुख्य संरक्षक और पूर्व सांसद तरलोक सिंह बाजवा को अध्यक्ष बनाया गया है। सभा ने सर्वसम्मति से चौधरी जागर सिंह को संरक्षक और चौधरी नरेश (बिट्टू) को सचिव नियुक्त किया। यहां पूर्व मंत्री चौधरी सुखनंदन, पूर्व मंत्री चौधरी गारू, डीडीसी सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी, पूर्व विधायक विक्रम रंधावा, जिला अध्यक्ष जम्मू शहरी द्वारका चौधरी, प्रवक्ता चौधरी जरनैल, कोषाध्यक्ष कमल रंधावा, जम्मू ग्रामीण अध्यक्ष मनजीत जट्ट, जिला सचिव ग्रामीण अमित चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।