फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Janta darbar

डीडीसी सुंदरबनी नें उपजिला सुंदरबनी के सभी विभागों के आलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
Janta darbar
डीडीसी सुंदरबनी नें उपजिला सुंदरबनी के सभी विभागों के आलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक - फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। उपजिले के डीडीसी अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बुधवार को सभी विभागों के आलाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाकर लोगों की परेशानियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेंद्र शर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करें, ताकि लोगों की कोई शिकायत न आए। ग्रामीण तथा दूरदराज के अधिकांश क्षेत्रों में सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। उन्हें ठीक किया जाए। कई जगहों पर बिजली की लाइनें खराब हो गई हैं। उनकी जल्द से जल्द मरम्मत कराकर लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

राजेंद्र शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो लोग तहसील कार्यालयों में जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, पहाड़ी प्रमाण पत्र, आदि दस्तावेज बनवाने आ रहे हैं, उनके काम बिना किसी देरी के निपटाए जाएं। क्योंकि, इस समय लोगों को इन दस्तावेजों की बहुत जरूरत है। नगर के सरकारी डाकबंगले में डीडीसी अध्यक्ष की बुलाई समीक्षा बैठक में एडीसी विनोद कुमार, बीएमओ डॉ. मुनीर अहमद, सभी विभागों के मुख्य अभियंता और बीडीओ मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित
सुंदरबनी। नगर में स्थित लड़कियों के हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में एडीसी विनोद कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उनके साथ स्कूल की प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed