फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   janmashtmi, programme, durga temple

Jammu News: दुर्गा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, 40 से अधिक स्थानों पर स्वागत

विज्ञापन
janmashtmi, programme, durga temple
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रामपुर स्थित श्री दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 13 किमी लंबे रूट पर बैंड-बाजे के साथ हुए कार्यक्रम में उत्साह दिखा। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण के जीवन के विभिन्न पहलू को दिखाया गया। पूरे रास्ते में 40 से ज्यादा स्टाल लगे थे, जिसमें दस स्टाल पर हलवा, दस पर कोल्ड ड्रिंक व दस में पीने का पानी सहित अन्य में विभिन्न प्रकार के व्यंजन थे।
रामपुरा के दुर्गा मंदिर में पहले पूजा-अर्चना हुई, जिसके बाद श्री कृष्ण की मूर्ति को पालकी में बिठाया और सिर पर झांकी रखी गई। शोभायात्रा लास्ट मोड़, बाबा लाल दयाल मंदिर, गोल मार्केट नाग मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शास्त्री नगर, राम मंदिर शास्त्री नगर, संजय नगर, अशोक नगर, नई बस्ती बाजार, नई बस्ती सब्जी मंडी से होते हुए वापस संपन्न हुई। दुर्गा मंदिर से 13 साल से शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। झांकियों में कलाकारों ने बाल लीला दिखाई। पार्षद पवन सिंह ने कहा कि सभी मंदिरों कमेटियों के समन्वय से आयोजन किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर मुट्ठी में होगा आनंद उत्सव

जम्मू। शूरवीर जम्मू संगठन जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित कर रहा है। मंगलवार को संगठन की ओर से जम्मू में प्रेसवार्ता की गई। इसमें महासचिव अरुण ने बताया कि मुख्य चौक मुट्ठी में आनंद उत्सव करवाया जाएगा। कार्यक्रम में कला, संगीत के माध्यम से भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस आनंद उत्सव में भाग लेने की अपील की है। इस दौरान भानु प्रताप रकवाल, प्रताप सिंह जम्वाल, साजन शर्मा, ठाकुर देव कर्ण, रवि कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया

जम्मू। पुरानी मंडी स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक महंत डॉ. सत्य नारायणदास ने कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। महंत बताते हैं कि कंस ने श्रीकृष्ण के छह भाई-बहनों को जन्म लेते ही मार डाला। जब कृष्ण का जन्म हुआ तो कारागार के ताले टूट जाते हैं। महाराज वासुदेव ने कृष्ण को नंद भवन में छोड़ा। बुधवार को कथा में श्रीकृष्ण लीलाओं का बखान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed