फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jan Aushadhi Day in GMC Jammu lg manoj sinha said Efforts to start 75 Jan Aushadhi Kendras in every district

J&K: हर जिले में 75 जन औषधि केंद्र शुरू करने का प्रयास, जीएमसी जम्मू में जन औषधि दिवस बोले उपराज्यपाल

Wed, 08 Mar 2023 09:21 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 08 Mar 2023 09:21 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली और मजबूत सामाजिक आर्थिक विकास के लिए जम्मू कश्मीर में करीब 350 आधुनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं लाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Jan Aushadhi Day in GMC Jammu lg manoj sinha said Efforts to start 75 Jan Aushadhi Kendras in every district
LG manoj sinha - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना आम लोगों तक गुणवत्तापूर्ण, सस्ती जेनेरिक दवाएं पहुंचा रही है, महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बना रही है। प्रदेश की सबसे बड़ी संपत्ति नागरिकों का स्वास्थ्य है। उपराज्यपाल मंगलवार को जीएमसी जम्मू में पीएमबीजेपी के तहत आयोजित 5वें जन औषधि दिवस समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली और मजबूत सामाजिक आर्थिक विकास के लिए जम्मू कश्मीर में करीब 350 आधुनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं लाई जा रही हैं। अमृत काल को चिह्नित करने के लिए हर जिले में 75 जन औषधि केंद्र शुरू करने का प्रदेश सरकार का प्रयास है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने जनता के बीच जेनेरिक दवाओं को लोकप्रिय बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने और प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना के लाभों को प्रदेश के हर नुक्कड़ तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने  कहा कि आम लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण, सस्ती जेनेरिक दवाएं देने के अलावा, यह योजना महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed