फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu/srinagar, climate

Jammu News: कश्मीर में बर्फबारी, बारिश का सिलसिला जारी

विज्ञापन
jammu/srinagar, climate
कुपवाड़ा-करनाह, बांदीपोरा-गुरेज, श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग, मुगल रोड, कोकरनाग-किश्तवाड़ मार्ग पर यातायात बंद
विज्ञापन

अगले दो दिन भी कुछ हिस्सों में बिगड़ेगा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर/जम्मू। कश्मीर के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में वीरवार भी बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित गुरेज, जोजिला, राजधान पास, जेड गली और अन्य कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। कुपवाड़ा ज़िले में साधना पास पर बर्फ जमा होने के चलते कुपवाड़ा-करनाह मार्ग और बांदीपोरा जिले में बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर एहतियातन तौर पर यातायात को बंद किया गया है। श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग, मुगल रोड, कोकरनाग-किश्तवाड़ मार्ग पर भी यातायात बाधित है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भद्रवाह के गुलदांडा घास के मैदान में पहुंच रहे हैं। भद्रवाह-बसोहली-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की बहाली के बाद इस खूबसूरत जगह पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। शनिवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 13.1 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 9.0 और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 3.0 और न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


जम्मू का तापमान 27.7 डिग्री दर्ज
जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। यहां अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में दिन का पारा 15.5, बटोत में 12.1, कटड़ा में 12.1, भद्रवाह में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 6.0 और न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने यात्रियों, पर्यटकों और ट्रांसपोर्टरों को आगामी मौसम में प्रशासन/यातायात एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed