फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammus sidharth salathiya became star on youtube

यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा है जम्मू का सिद्धार्थ, आप भी जानिए

Wed, 13 May 2015 01:11 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
jammus sidharth salathiya became star on youtube

निगाहों में मंजिल थी, गिरे और गिरकर संभलते रहे। हवाओं ने बहुत कोशिश की मगर चिराग अंधेरों में भी जलते रहे, कुछ ऐसी ही कहानी है जम्मू संभाग के सांबा जिले में गुड़ा सलाथिया के रहने वाले सिद्धार्थ सलाथिया की। जो उम्र में तो छोटे हैं लेकिन मुकाम ऊंचे हासिल किए हैं।

विज्ञापन


सिद्धार्थ इंडियन आइडियल अकादमी के जहां चीफ मेंटर रह चुके हैं वहीं इसी साल उन्हें चेन्नई में आयोजित वीएमई अवार्ड्स में सोशल मीडिया अवार्ड 2015 से भी नवाजा जा चुका है। इतना ही नही इस साल आयोजित स्टार डस्ट अवार्ड्स में सिद्धार्थ प्ले बैक सिंगिंग और कॉमेडी क्लासिज कार्यक्रम में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन


यू ट्यूबर के नाम से पहचान बनाने वाले सिद्धार्थ की कामयाबी का सफर यहीं खत्म नहीं होता। यू ट्यूब पर साठ हजार से अधिक फैन फालोइंग और फेसबुक पर दो लाख से अधिक फालोवर होने के बाद सिद्धार्थ यू ट्यूब के टॉप तीन कवर गायकों की सूची में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कुछ ऐसा करने जा रहे हैं सिद्धार्थ

jammus sidharth salathiya became star on youtube

यू ट्यूब पर सिद्धार्थ के पेज को क्यूकी नामक कंपनी संभाल रही है जिसके मालिक संगीत निर्देशक ए आर रहमान, फिल्म निर्देशक शेखर कपूर और बिजनेसमैन सलीम हैं। कठुआ पहुंचे सिद्धार्थ ने अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि युवाओं का स्वाद हिंदी गानों और अंग्रेजी बोलने की तरफ ज्यादा है।

इस बात का उन्हें दुख है कि आज भी जम्मू के युवा डोगरी बोलने से परहेज करते हैं और डोगरी गाने नहीं सुनते। जल्द ही सिद्धार्थ डोगरी फ्यूजन के कुछ बेहतरीन लोकगीतों को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। सिद्धार्थ का कहना है कि मन में जिस काम को करने की चाह हो उसे जरूर करना चाहिए।

जयपुर में इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल करने के दौरान बालीवुड की सफल फिल्मों में से एक थ्री इडियट्स रिलीज हुई। इस फिल्म ने सिद्धार्थ की जिंदगी को भी बदल कर रख दिया।

पढ़ाई छोड़ संगीत सीखने पहुंचा

jammus sidharth salathiya became star on youtube

घर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने निकला सिद्धार्थ खुद को न रोक सका और पढ़ाई को अधूरा ही छोड़ उसने गायकी की ओर अपने कदम बढ़ा लिए। जयपुर में किराना घराने के उस्ताद अकरम साहिब से गायकी की बारीकियों को सीखने के बाद यह सफर शुरू हो गया जो अभी तक जारी है।

यू ट्यूब पर न सिर्फ सिद्धार्थ ने कवर गाने अपलोड किए बल्कि उनके ट्यूटोरियल ने भी खूब धमाल मचाया है। हर उम्र के लोग सिद्धार्थ से आनलाइन संगीत की बारीकियां सीखने लगे हैं। उनका कहना है कि दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जो गांव में हैं या गरीब परिवारों से हैं। संगीत सीखना तो चाहते हैं लेकिन घर नहीं छोड़ सकते।

ऐसे लोगों के लिए यू ट्यूब पर राग, अलंकारों से लेकर संगीत की बारीकियों के टिप्स समय समय पर अपलोड कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed