फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: The biggest grain market of the state will remain closed on Saturday and Sunday

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी शनिवार और रविवार को बंद रहेगी, खुद की साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा

Wed, 19 Jan 2022 04:25 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 19 Jan 2022 04:25 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इसी को देखते हुए ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट ने खुद वीकेंड लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: The biggest grain market of the state will remain closed on Saturday and Sunday
ware house jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग की थोक मंडी वेयर हाउस कोरोना की तीसरी लहर के चलते अगले तीन हफ्तों के लिए हर शनिवार और रविवार को बंद रहेगी। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट ने खुद वीकेंड लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी के सभी प्रतिष्ठान भी साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे। अनाज मंडी होने के कारण यह जरूरी सेवाओं में आती है लेकिन प्रदेश और जम्मू में लगातार बढ़ रहे करोना मामलों को देखते हुए वीकेंड लॉक डाउन का फैसला लिया है।

विज्ञापन


फेडरेशन ने एक और फैसला भी लिया है कि आपात स्थिति में वेयरहाउस में जरूरतमंद लोगों को राशन, दवाएं और ऑक्सीजन की आपूर्ति भी करने की बात कही है। फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। वीकेंड लॉकडाउन के कारण खाद्य वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित न हो। इसके लिए पांच दिन में पूरी सप्लाई करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


जम्मू में बने पांच और माइक्रो कंटेनमेंट जोन
जम्मू जिले में सकात्मकता दर आठ के पार पहुंच गई है, जिसमें मृत्युदर में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिले में सोमवार के बाद मंगलवार को भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते पांच और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां धारा 144 लगाने के साथ ही आपात सेवाओं के अलावा सामान्य आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सभी जोन में सौ फीसदी कोविड परीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक जिले में पचास के करीब माइक्रो कंटेनमेंट बनाए जा चुके हैं। हालांकि इनमें आधे जोन स्थिति में सुधार के बाद पाबंदियों में ढील की गई है। जिला मजिस्ट्रेट अंशुल गर्ग की ओर से जारी आदेश में बाहू तहसील में बीएसएनएल टावर बाबा फरीद नगर, कुंजवानी के निकट गली क्षेत्र में पाबंदियां लगाई हैं। 


जम्मू उत्तर तहसील में योगानंदा ध्यान केंद्र ग्रीन पार्क, आफिसर्स इन्क्लेव मुट्ठी के निकट गली क्षेत्र, नगरोटा तहसील के भारत शिव आश्रम पंजग्राईं नगरोटा की गली क्षेत्र, जम्मू उत्तर तहसील के मकान नंबर 105 बी, अल्फा कलेक्शन बसंत नगर जानीपुर के निकट गली क्षेत्र और बाहु तहसील के मकान नंबर 52 सेक्टर सात जेएंडके बैंक त्रिकुटा नगर के निकट गली क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed