{"_id":"67abc248840ab27e820ca9b4","slug":"jammu-workers-protest-demand-jammu-news-c-10-jmu1040-543311-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एलआईसी में भरे जाएं श्रेणी तीन व चार कैडर के रिक्त पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एलआईसी में भरे जाएं श्रेणी तीन व चार कैडर के रिक्त पद
विज्ञापन
एलआईसी कर्मचारी खाली पदों को भरने के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यालय के बाहर कर्मियोंं ने प्रदर्शन कर जताया रोष, उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एलआईसी में श्रेणी तीन और चार कैडर में भर्ती के लिए उत्तरी क्षेत्र बीमा कर्मचारी संघ श्रीनगर डिवीजन के बैनर तले जम्मू और कश्मीर के एलआईसी कर्मचारियों ने कॉमरेड पवन गुप्ता के नेतृत्व में एलआईसी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के मंडल सचिव कामरेड पवन गुप्ता ने कहा कि एलआईसी में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग में कर्मचारियों की भारी कमी है।
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या 31 मार्च 2017 को 57441 से घटकर 31 मार्च 2024 को 45762 हो गई है। 31 दिसंबर 2024 को यह संख्या लगभग 42632 हो गई है। 2020 में अधिसूचित 8000 तृतीय श्रेणी रिक्तियों में से 2700 से अधिक रिक्तियां विभिन्न कारणों से नहीं भरी जा सकीं।
चतुर्थ श्रेणी संवर्ग में स्थिति अधिक गंभीर है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पदों को भरा जाए। एलआईसी सार्वजनिक क्षेत्र में एकमात्र वित्तीय संस्थान है जिसके पास कोई मान्यता प्राप्त यूनियन नहीं है। इस मौके पर कामरेड राजेश गुप्ता, राज कुमार, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, प्रिया शर्मा, हरकेश कुमार, किशोर लाल, सैयद आदिल इमाम और अन्य मौजूद रहे।