फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, women story

Jammu News: खुद की बीमारी से जागी समाजसेवा, डाइटिशियन बन बांट रहीं ज्ञान

Sun, 27 Apr 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 27 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
jammu, women story
डाॅ. मिताली लगातार लगा रहीं निशुल्क शिविर, महिलाओं को भी कर रहीं संतुलित आहार के प्रति जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जब किसी इंसान पर बीतती है तभी वह जिंदगी और उसे जीने के तौर-तरीकों को समझ पाते हैं। त्रिकुटा नगर निवासी डाइटिशियन डॉ. मिताली समाजसेवा के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। वह लोगों को बेहतर जिंदगी जीने और संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूक कर रही हैं। लगातार निशुल्क शिविर लगा कर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
यह बीड़ा उन्होंने खुद के गंभीर बीमारी से जूझने के बाद उठाया था। उन्होंने बताया कि बीमारी के दौरान उन्हें संतुलित आहार और उसके प्रति जागरूकता के महत्व पता चला। तभी से डाइटिशियन बनने की ठानी। पढ़ाई की और संतुलित आहार की जागरूकता के लिए सफर शुरू किया।
विज्ञापन

वह कई निशुल्क शिविर लगा चुकी हैं। इनमें शहर व गांवों के सरकारी स्कूल शामिल हैं। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में भी डाइटिशियन की नियुक्तियां होनी चाहिए, ताकि लोगों को संतुलित आहार के महत्व का पता चल सके। आजकल लोग इंटरनेट देख कर खुद से डाइट बना लेते हैं, जोकि गलत है। इससे सेहत के नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और महिलाओं का करती हैं उपचार
डाॅ. मिताला आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का निशुल्क संतुलित आहार से उपचार भी करती हैं। खासकर महिलाओं में होने वाले रोग जैसे पीसीओडी, मधुमेह आदि शामिल हैं। समाज में लोगों ने संतुलित आहार के महत्व को समझा है। खासकर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हुई हैं, जोकि बहुत जरूरी भी है। अक्सर महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए खुद का ध्यान नहीं रख पातीं। इससे उन्हें रोगों से जूझना पड़ता है। यदि एक महिला जागरूक होगी तो वह पूरे परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed