फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, women story

Jammu News: सोहांजना की बेटी ने सफेद क्रांतिसे खींची किस्मत की 'रेखा'

विज्ञापन
jammu, women story
- दो गायों से की कारोबार की शुरुआत, अब 20 दुधारू पशुओं से रोजाना 20 हजार की आमदनी
विज्ञापन

- 300 लीटर दूध की प्रतिदिन बिक्री

- 06 लाख रुपये प्रतिमाह कमाई

सतीश वालिया
जम्मू। अगर हौसले बुलंद हों तो चट्टान का सीना चीरकर मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। यह साबित कर दिखाया है सोहांजना की बेटी रेखा देवी ने, जिन्होंने सफेद क्रांति से किस्मत बदल दी। चार साल पहले दो गायों से दूध का कारोबार शुरू किया।
आज 20 दुधारू पशुओं से हर दिन 20 हजार रुपये की आमदनी आ रही है। उन्होंने बताया कि रोजाना 300 लीटर दूध बेचकर प्रतिमाह छह लाख का कारोबार कर रही हैं। गांव से लेकर शहर तक दूध की सप्लाई कर रही हैं। रेखा आज महिलाओं व खासकर उन युवाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं, जो सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं।
विज्ञापन


पिता से सीखा कारोबार
रेखा ने बताया कि उनके पास एक हेक्टेयर जमीन है। खेतीबाड़ी से खर्च निकालना मुश्किल हो रहा था। पिता को दूध का कारोबार करते देख काफी कुछ सीखा। वह अनुभव काम आया और ससुराल में दो गायों से दूध का कारोबार शुरू किया। 20 मवेशी खरीदने और डेयरी चलाने के लिए जमीन भी गिरवी रखनी पड़ी। अब गांव की महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूरे जिले में ऑन डिमांड सप्लाई
रेखा बताती हैं कि पहले गांव में दूध बेचते थे। अब डेयरी से हर दिन 300 लीटर दूध की जम्मू जिले में ऑन डिमांड सप्लाई करते हैं। प्रतिदिन औसतन 20 हजार रुपये का कारोबार होता है। डेयरी में पांच श्रमिक काम कर रहे हैं। इनके 50 हजार वेतन के अलावा मवेशियों के चारे पर तीन से 3.50 लाख रुपये खर्च आता है। 50 हजार रुपये दूध की आपूर्ति करने में खर्च होते हैं। यह खर्च निकालकर उन्हें प्रति माह करीब 1.50 लाख रुपये की बचत होती है।



दो ऑटो से स्काॅर्पियो तक पहुंचा सफर

रेखा गर्व से कहती हैं कि उनके चार बच्चे हैं, सभी पढ़ाई कर रहे हैं। पति काम में सहयोग करते हैं। बाजार तक दूध पहुंचाने के लिए दो ऑटो खरीदे। अब स्कार्पियो खरीदी है। इससे कहीं आने-जाने में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। मेरी ताकत मेरी टीम है। इनके सहयोग के बिना कोई काम नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed