फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu will get saperte aiims says jugal kishore

'जम्मू को अलग एम्स मिलेगा और तवी पर झील भी बनेगी'

Wed, 20 May 2015 10:25 AM IST
Updated Wed, 20 May 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
jammu will get saperte aiims says jugal kishore

भाजपा के रियासत अध्यक्ष और सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि जम्मू को अलग एम्स भी मिलेगा और तवी नदी पर कृत्रिम झील भी बनेगी। यही नहीं यह काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद के बयान को गलत तरीके से समझा गया। इस मुद्दे पर सियासत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


एम्स की स्थापना और तवी पर झील का मुद्दा जम्मू की भावना से जुड़ा है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जम्मू के सांसदों और मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि जम्मू को अलग से एम्स दिया जाएगा। इसी तरह केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने तवी पर कृत्रिम झील के लिए फंडिंग करने का भरोसा दिया है। इसलिए अब इन दोनों मुद्दों पर सियासत की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में सांसद जुगल ने कहा कि कृत्रिम झील बनाने का काम जारी है। इसे रोका नहीं गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद ने जम्मू में एम्स और कृत्रिम झील को खारिज कर दिया था। मुफ्ती के बयान के बाद कांग्रेस, नेकां, बार एसोसिएशन और अन्य संगठन आंदोलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद जुगल ने कहा कि भाजपा जम्मू के हितों के प्रति समर्पित है। कश्मीर में भी एम्स बनेगा और जम्मू में भी इसकी स्थापना होगी। जिस तरह रियासत में दो सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैं, ठीक उसी तरह दो एम्स भी बनेंगे। कश्मीर के एम्स से जम्मू के लोगों को फायदा नहीं मिल सकता है। इसलिए अलग से एम्स की बात पर केंद्र सरकार सहमत है।

बार्डर इलाके में विशेष भर्ती अभियान जल्द
सांसद जुगल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा बार्डर पर बसे लोगों की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ी है। बार्डर के लोगों की दिक्कतों को हम अच्छी तरह जानते हैं। सीमावर्ती लोग पाकिस्तान की गोलियों का सामना करते हुए वंदेमातरम् गाते हैं।

उनकी राष्ट्र भक्ति से सभी अवगत हैं। उस क्षेत्र में युवकों की बेरोजगारी समाप्त करने के लिए जल्द ही विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा। इस बाबत केंद्र सरकार से बातचीत हुई है।

वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों पर बनेगी कमेटी

jammu will get saperte aiims says jugal kishore

जुगल ने कहा कि वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को वह सारी सुविधाएं दी जाएंगी, जिसके वे हकदार हैं। ऐसे रिफ्यूजी 60 साल से जम्मू-कश्मीर में रह रहे हैं। उन्हें जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। स्टेट सब्जेक्ट नहीं होने के कारण उनके बच्चों को नौकरियां नहीं मिल पाती हैं।

यह समस्या अब खत्म हो जाएगी। भाजपा और पीडीपी के गठबंधन एजेंडे में इसका जिक्र है। उन्हें नागरिकता देने पर भी काम चल रहा है। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनेगी।

रिफ्यूजियों के लिए एकमुश्त पैकेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिफ्यूजियों से वादा किया है और वह पूरा होगा। रिफ्यूजियों को एकमुश्त पैकेज मिलेगा। इसके लिए प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। पीओके रिफ्यूजियों के लिए जल्द ही बड़ी घोषणा संभव है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी इसका संकेत दे चुके हैं।

कश्मीरी पंडितों की सहमति से बनेगी टाउनशिप
कश्मीर पंडितों के लिए अलग टाउनशिप के विवाद पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी निर्णय कश्मीरी पंडितों की सहमति से लागू होगा। कश्मीरी पंडितों में कई समूह हैं। कुछ लोग होमलैंड की बात करते हैं।

कुछ कश्मीरी पंडित अलग टाउनशिप चाहते हैं तो कुछ अपने पुराने घरों में लौटना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में कोई फैसला सबकी सहमति से लिया जाएगा। कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार है।

भाजपा जम्मू के हितों का संरक्षण करेगी

jammu will get saperte aiims says jugal kishore

जुगल ने कहा कि भाजपा की कोर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई है। रियासत सरकार में साझीदार के रूप में भाजपा के मंत्री जम्मू के हितों का संरक्षण करेंगे। संगठन को मजबूत करने की भी रणनीति बनी है। पूरे देश में 10 करोड़ सदस्य बने हैं। जम्मू कश्मीर में नए सदस्यों से महासंपर्क अभियान चल रहा है।

जन कल्याण पर्व पर होंगे कई आयोजन
सांसद ने कहा कि 26 मई को केंद्र सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर जन कल्याण पर्व के रूप में कई आयोजन होंगे। इसे पूरी भव्यता से मनाया जाएगा। तैयारियां चल रही हैं। भाजपा सरकार ने एक साल में जितना काम किया है, वह पहले 10 साल में भी नहीं हुआ। हर जिले में कार्यक्रम होगा। सरकार की उपलब्धियां आम लोगों को बताई जाएंगी।

जम्मू-पुंछ रोड जल्द बनेगा
जुगल ने कहा कि उन्होंने दो दिनों तक राजोरी-पुंछ का दौरा किया है। राजोरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द बनने वाला है। प्रथम चरण में जम्मू से अखनूर तक 30 किलोमीटर सड़क बनेगी। इसके लिए फंडिंग हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed