फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   JAMMU WILL EXECUTE THE WORKS OF JAMMU KASHMIR GOVT FROM MONDAY

सोमवार से जम्मू में होगा J&K सरकार का सारा कामकाज. दरबार सजने की तैयारियां पूरी

Sat, 05 Nov 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 05 Nov 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
JAMMU WILL EXECUTE THE WORKS OF JAMMU KASHMIR GOVT FROM MONDAY
व‌िधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद सीएम और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala

दरबार मूव की परंपरा के तहत सोमवार सात नवंबर को जम्मू में सरकार का दरबार सज जाएगा। नागरिक सचिवालय में मुख्यमंत्री का स्वागत गार्ड आफ आनर से होगा। वहीं दरबार के साथ राजभवन, पुलिस मुख्यालय, आयोगों सहित करीब पचास विभागों के कार्यालय भी शीतकालीन राजधानी जम्मू में खुल जाएंगे

विज्ञापन


नागरिक सचिवालय परिसर में विभागों में सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर सायं पांच बजे तक कामकाज हुआ करेगा। वहीं नागरिक सचिवालय के बाहर दरबार मूव से संबंधित विभागों में सुबह दस से सायं चार बजे तक कामकाज हुआ करेगा।  
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में पिछले करीब चार महीने से बिगड़े रहे हालात के चलते सरकार का कामकाज प्रभावित रहा। इसको देखते हुए जम्मू में दरबार खुलना कामकाज के लिहाज से सरकार व प्रशासन के लिए काफी अहम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत कर पूरी हुई तैयारियां

JAMMU WILL EXECUTE THE WORKS OF JAMMU KASHMIR GOVT FROM MONDAY
दरबार सजने के पहले सड़कों को दुरूस्त करने का काम जारी - फोटो : Demo Pic.

जम्मू में हालात सामान्य होने के चलते सरकार की प्राथमिकता विकास कार्यों को गति देना व योजनाओं के क्रियान्वयन की रहेगी। दरबार के सजने में कुछ घंटों का समय रहने के देखते हुए संबंधित विभाग सतवारी से लेकर नागरिक सचिवालय तक के मार्ग को साफ-सुथरा बनाने में जुटा रहा।

फ्लाई ओवर निर्माण के पास उखाड़ी गई सड़कों पर तारकोल डाला गया। वहीं दरबार से संबंधित कश्मीर आधारित कई मुलाजिम भी शनिवार को जम्मू पहुंच गए। अन्य मुलाजिम रविवार को यहां पहुंच जाएंगे। सरकारी मुलाजिमों के जम्मू में रूकने के लिए सरकार द्वारा कई निजी होटलों में इंतजाम कराए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed