{"_id":"6259a9e15943866f7f49017a","slug":"jammu-weather-hot-air-is-expected-in-jammu-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी झेलने को रहिए तैयार: आज से जम्मू में गर्म हवा चलने के आसार, 19 को हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी झेलने को रहिए तैयार: आज से जम्मू में गर्म हवा चलने के आसार, 19 को हो सकती है बारिश
Sat, 16 Apr 2022 04:38 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 04:38 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू में 16 से 18 अप्रैल तक गर्म हवा चलने के आसार जताए हैं। हालांकि 19 को कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना भी है। साफ मौसम का असर कश्मीर पर पड़ेगा।
विज्ञापन
जम्मू में बच्चे को गर्मी से बचती मां
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में धूल भरी आंधी और हल्के बादलों से मिली कुछ राहत के बाद फिर गर्मी झेलने को तैयार रहिए। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू में 16 से 18 अप्रैल तक गर्म हवा चलने के आसार जताए हैं। हालांकि 19 को कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना भी है।
विज्ञापन
साफ मौसम का असर कश्मीर पर पड़ेगा, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में सामान्य से बढ़ोतरी होगी। इसी बीच शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास बढ़ा। वर्तमान में अधिकतर क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर को तेज धूप से पसीने छूट रहे थे। गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए अब शाम को ही बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 35.4 और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में 25.2 डिग्री बटोत में 24.8, कटड़ा में 32.1 और भद्रवाह में 22.1 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया।
श्रीनगर में दिन का तापमान 22.5, पहलगाम में 18.2 और गुलमर्ग में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 12.8 और कारगिल में 18.8 डिग्री रहा।