फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: 'We are not in the government, but will do development on Modi pattern; promised to follow the path of

Jammu: 'हम सरकार में नहीं, पर मोदी पैटर्न पर करेंगे विकास; विकास की राह पर चलने का किया वादा', सत शर्मा

Mon, 10 Mar 2025 07:18 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 10 Mar 2025 07:18 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने संगठनात्मक सभा में कहा कि उनकी पार्टी मोदी के विकास पैटर्न पर जम्मू-कश्मीर में काम करेगी, भले ही वे सरकार का हिस्सा न हों।

विज्ञापन
Jammu: 'We are not in the government, but will do development on Modi pattern; promised to follow the path of
सत शर्मा

विस्तार

भाजपा के पलोड़ा मंडल में रविवार को संगठनात्मक सभा हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किए गए जन कल्याण कार्यों से लोगों को अवगत कराया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित योजनाओं और नीतियों ने जनता का विश्वास हासिल किया है क्योंकि वे जरूरतमंदों, वंचितों और दलितों के कल्याण पर केंद्रित हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सरकार का हिस्सा नहीं है, लेकिन भाजपा विधायक मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में शुरू किए गए विकास पैटर्न के अनुरूप अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दृढ़ हैं। भाजपा के विधायक विधानसभा में एनसी सरकार के विभाजनकारी एजेंडे का मजबूती से विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


सत शर्मा ने भाजपा के उन कट्टर कार्यकर्ताओं की भी सराहना की, जिन्होंने अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से समझौता करते हुए समाज सेवा में खुद को समर्पित कर दिया, लेकिन जन कल्याणकारी योजनाओं और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए जमीनी स्तर पर काम जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठुआ में युवकों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि कठुआ जिले के बनी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन मासूम युवकों के शव बेहद दुखद हैं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।


इस मौके पर जिला अध्यक्ष नंद किशोर, विधायक शाम लाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमी खजूरिया, पूर्व उप महापौर धर्मवीर सिंह जामवाल, बसंत राज ठाकुर, देवयानी सिंह, रेखा मन्हास, कुलदीप सिंह, अशोक सिंह, पंकज पाधा, राका शर्मा, रवीश मेंगी, सुरेश खजूरिया और अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed