{"_id":"680d42c98d45f8e02608c6dc","slug":"jammu-water-problem-jammu-news-c-10-lko1027-598442-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पानी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पानी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार
विज्ञापन
मोटरें खराब होने पर उसी दिन बदलेंगी, एक हजार रिजर्व
राजपुरा, मुट्ठी और दुर्गानगर में पेश आ चुकी है समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पानी की मोटरें जलने पर जल शक्ति विभाग नई मोटर उसी दिन लगवाएगा। इससे लोगों को पानी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जलशक्ति विभाग ने एक हजार मोटरें रिजर्व रखी हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही मोटरों के जलने का क्रम भी शुरू हो जाता है। मौजूदा समय में राजपुरा, मुट्ठी, दुर्गानगर और गांधी नगर में जल चुकी हैं। इस कारण इन स्थानों में एक सप्ताह तक पानी की किल्लत रही। मगर, अब मई से मोटरें खराब होने पर उसी दिन निदान किया जाएगा।
गर्मी के मौसम में ज्यादा देर तक मोटर चलने या फिर वोल्टेज कम या ज्यादा होने पर मोटरें जलती हैं। इस कारण लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है। इस बार जल शक्ति विभाग ने एक हजार मोटरों को सेंट्रल वर्कशॉप नरवाल में रिजर्व रखा है। यहां से मोटरें हर जिले को भेजी जाएंगी। मई माह के पहले सप्ताह में तापमान में इजाफा होता है और परेशानी पेश आती है।
विज्ञापन
इससे करीब 12 लाख लोगों को राहत मिलेगी। गर्मी में कुल 20 फीसदी मोटरें जलती हैं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी मोटरों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
मोटर खराब होने पर उसी दिन बदला जाएगा। मोटरों को रिजर्व रखा गया है। पहले एक-एक सप्ताह समस्या हल करने में लगता था। लेकिन, अब मई से लोगों को दिक्कत नहीं होगी।
-विकास शर्मा, मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग