फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, waste to wonder park

Jammu News: जम्मू में दिखेगा कबाड़ का कमाल, सात अजुबों का कर सकेंगे दीदार

विज्ञापन
jammu, waste to wonder park
- खानपुर में बनेगा वेस्ट टू वंडर पार्क, कबाड़ से बनेंगी देश-प्रदेश और विदेशी नामी स्मारकों की प्रतिकृतियां
विज्ञापन

- 12 करोड़ रुपये की लागत से 80 कनाल भूमि पर तैयार होगी परियोजना
सतीश वालिया
जम्मू। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाद अब जम्मू के खानपुर में वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण होगा। यहां पर दुनिया के सात अजूबों के अलावा देश और प्रदेश की नामी स्मारकों की प्रतिकृतियाें का निर्माण कबाड़ से होगा।
12 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना का निर्माण जंबू जू के साथ 80 कनाल भूमि पर होगा। यह शहर का सबसे बड़ा पार्क होगा, जहां देश-दुनिया के सात अजूबों को निहारने का मौका मिलेगा। इसे स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल की बैठक में मंजूरी दी है।
विज्ञापन

परियोजना का काम पीपीपी मोड़ पर होगा। यहां हरे भरे पेड़-पौधे व अन्य सजावटी सामग्री पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित करेगी। स्मार्ट सिटी जम्मू के परियोजना निदेशक सुनील ठुस्सू ने बताया कि वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण 80 कनाल भूमि पर होगा। इसे मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परियोजना में बन दिखेंगी ये प्रतिकृतियां
इस परियोजना में फ्रांस का एफिल टॉवर, इटली का कोलोसियम, यूएसए का व्हाइट हाउस, मिस्र का ग्रेट स्फिंक्स ऑफ गीजा, कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर, जापान का टोडाई-जी मठ और भूटान की तख्तसांग मठ की प्रतिकृतियां शामिल हैं। वहीं, गुजरात से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, ताज महल, कोणार्क सूर्य मंदिर, केदारनाथ मंदिर, चिनाब रेलवे पुल, अखनूर किला और क्रिमची मंदिर उधमपुर की प्रतिकृतियां बनाई जाएंगी।


काम के लिए होगा जल्द होगा टेंडर
मौजूदा समय में शहर से रोजाना 60 से 70 मीट्रिक टन कबाड़ एकत्रित होता है। इसका कोट भलवाल स्थित कचरा निस्तारण संयंत्र केंद्र में निस्तारण किया जाता है। परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed