{"_id":"639ad514abf07f5ba9504900","slug":"jammu-ward-32-peopal-protest-demand-to-hand-over-vacant-land-of-custodian-dept-to-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: वार्ड 32 में कस्टोडियन की खाली जमीन को नगर निगम के हवाले करने की मांग, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: वार्ड 32 में कस्टोडियन की खाली जमीन को नगर निगम के हवाले करने की मांग, लोगों ने किया प्रदर्शन
Thu, 15 Dec 2022 01:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 15 Dec 2022 01:34 PM IST
सार
स्थानीय लोगों का कहना कि विभाग की करीब दो कनाल 17 मरले जमीन खाली पड़ी है। इसे सार्वजनिक हित में प्रयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
जम्मू: वार्ड 32 में प्रदर्शन करते हुए लोग
- फोटो : हरदीप ठाकुर
विस्तार
जम्मू के वार्ड 32 पौनी चक्क में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए वार्ड में कस्टोडियन विभाग की खाली पड़ी जमीन को नगर निगम को सौंपने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना कि विभाग की करीब दो कनाल 17 मरले जमीन खाली पड़ी है। इसे सार्वजनिक हित में प्रयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कहा कि पहले जमीन अधिक थी, लेकिन धीरे-धीरे यह घटती गई। ऐसा कैसे हुए इसकी जांच की जानी चाहिए। अगर यही हाल रहा तो बची हुई जमीन पर भी वर्चस्व वर्ग के लोग कब्जा कर लेंगे और जनता को इसका किसी तरह से लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर पार्क या सामुदायिक हाल या कुछ और स्थानीय लोगों के एक सुझाव से बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर इस जमीन को जम्मू नगर निगम को सौंपा जाए तो वे इसे विकसित कर सार्वजनिक हित में इस्तेमाल में ला सकते हैं।
विज्ञापन