फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Villager brutally murdered near police checkpoint

Jammu Kashmir: पुलिस नाके के पास युवक को मार डाला, दोनों हाथ काटकर साथ ले गए बदमाश, रंजिश की वजह जान सब हैरान

Sun, 24 Mar 2024 02:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 02:39 PM IST
सार

हमलावरों ने उसके दोनों हाथ काट दिए और कटे हाथ लेकर फरार हो गए। घायल को तत्काल इलाज के लिए जम्मू जीएमसी ले जाया गया, जहां शाम साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Jammu: Villager brutally murdered near police checkpoint
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बोलेरो सवार पांच लोगों ने दबलैहड़ पुलिस नाके से 300 मीटर दूर भलेसर गांव में स्कूटी से जा रहे पचास वर्षीय राकेश को फिल्मी अंदाज में सरेशाम दौड़ा-दौड़ा कर टोकें से जख्मी कर दिया। हमलावरों ने उसके दोनों हाथ काट दिए और कटे हाथ लेकर फरार हो गए। घायल को तत्काल इलाज के लिए जम्मू जीएमसी ले जाया गया, जहां शाम साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जम्मू के रहने वाले रविंदर सिंह समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार शाम भलेसर का रहने वाला राकेश पत्नी का मोबाइल रिचार्ज कराने स्कूटी (जेके02सीई1561) से दबलैहड़ गया था। वहां से लौटते समय जब वह डिवाइन लाइट स्कूल के पास पहुंचा तो उसी समय एक बोलेरो पर सवार पांच लोग वहां पहुंचे और उसकी स्कूटी को टक्कर मार कर गिरा दिया। राकेश के जमीन पर गिरते ही हमलावर गाड़ी से निकले और उस पर टोंका से हमला कर दिया। राकेश जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने उसे खेतों में ही दबोच लिया। उसकी पीठ, पांव व छाती पर टोके से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमलावरों ने राकेश के दोनों हाथ कलाई के पास से काट दिए और घायल को खेत में छोड़ कटे हाथ लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


खेतों में पड़ा घायल राकेश मदद के लिए करीब 45 मिनट तक मदद के लिए पुकारता रहा परंतु कोई आगे नहीं आया। इसबीच किसी ने वारदात की सूचना गांव के लोगों को दी। लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गाड़ी से जीएमसी जम्मू भेज दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया। हमले का मुख्य आरोपी रविंदर सिंह पिछले 15 साल से जम्मू के प्रीत नगर में रहता है। वह मूल रूप से भलेसर गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश का बेटा विदेश में, बेटी कर रही पढ़ाई, पत्नी शिक्षिका

राकेश की पत्नी सरकारी शिक्षिका है, जो गांव के स्कूल में कार्यरत है। राकेश की एक बेटी और बेटा है। बेटी स्नातक की पढ़ाई कर रही है। उसका बेटा हाल ही में विदेश गया है।

वारदात के पीछे पुरानी रंजिश

ग्रामीणों के अनुसार, राकेश कुमार का आरोपी रविंदर सिंह के पिता विक्रम सिंह से कई बार झगड़ा हो चुका था। वर्ष 2016 में हुए एक झगड़े के बाद राकेश जम्मू की कोट भलवाल जेल में छह साल की सजा काटकर 2022 में बाहर आया था। इसके बाद से वह घर पर ही रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को हुई वारदात इसी रंजिश का परिणाम है। रविंदर सिंह ने साथियों के साथ मिलकर राकेश की हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

कटे हाथों का हमलावरों ने वीडियो किया वायरल

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हत्यारों ने घटना से जुड़ा एक वीडियो फेसबुक व व्हाट्सअप पर वायरल किया है। जिसमें राकेश के दोनों कटे हुए हाथ एक वाहन में रखे दिखाए गए हैं।

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

मौके पर पहुंचे आरएस पुरा के एसडीपीओ निखिल गोगना ने बताया कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। स्थानीय लोगों से भी वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से एक मोबाइल और स्कूटी मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed