फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University VC Umesh Rai meets Union Minister Dr. Jitendra

चर्चा:  युवा सरकारी नौकरी के बजाय स्टार्ट अप स्रोत ढूंढने में हों सक्षम, जम्मू विवि के वीसी ने डॉ. जितेंद्र की मुलाकात 

Sat, 16 Apr 2022 12:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 12:03 AM IST
सार

पदभार संभालने के बाद वीसी की केंद्रीय राज्य मंत्री से यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने डॉ. जितेंद्र सिंह से उनके मार्गदर्शन में शुरू की गईं विज्ञान परियोजनाओं में विश्वविद्यालय के छात्रों को शामिल करने का अनुरोध किया।
 

विज्ञापन
Jammu University VC Umesh Rai meets Union Minister Dr. Jitendra
VC Umesh Rai meets Union Minister Dr. Jitendra - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर उमेश राय ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को विभिन्न स्टार्टअप और अन्य परियोजनाओं, छात्रवृत्ति और फेलोशिप में शामिल कर विज्ञान पाठ्यक्रम के एकीकरण की मांग की।

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि शिक्षाविदों की जिम्मेदारी सिर्फ डिग्री प्रदान करने की नहीं, बल्कि जीवनयापन को आसान बनाने की पहल के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा सरकारी नौकरी ढूंढने के बजाय अपने लिए स्थायी स्टार्ट अप स्रोत खोजने में सक्षम होने चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा पदभार संभालने के बाद वीसी की केंद्रीय राज्य मंत्री से यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने डॉ. जितेंद्र सिंह से उनके मार्गदर्शन में शुरू की गईं विज्ञान परियोजनाओं में विश्वविद्यालय के छात्रों को शामिल करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि नए वीसी खुद एकीकृत दृष्टिकोण के प्रस्ताव के साथ सामने आए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में अनुसंधान को स्टार्टअप के साथ जोड़ा जाना चाहिए। उद्योग को भी समान निवेश के साथ समान हितधारक बनाना अनिवार्य है।

मंत्री ने वीसी को बताया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विभिन्न कॉलेज और विवि के छात्रों के लिए एक मेंटरशिप कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें एक शिक्षक संभावित शोधार्थी का प्रभार ले सकता है। फिर उसे आजीविका से जुड़ी स्थायी स्टार्टअप गतिविधि के लिए तैयार कर सकता है।

शिक्षा में तकनीकी हस्तक्षेप इस पीढ़ी के छात्रों के लिए एक वरदान है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने वीसी से शिक्षकों को छात्रों के साथ तालमेल रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर तेजी से उत्तर भारत के शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है।

जम्मू के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय जनसंचार संस्थान, एम्स, भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान, भद्रवाह में राष्ट्रीय उच्च चिकित्सा संस्थान, कठुआ में औद्योगिक बॉयोटाक पार्क, केंद्रीय विश्वविद्यालय में उत्तर भारत का पहला अंतरिक्ष शोध विज्ञान केंद्र खोला गया है।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 2020 के तहत के विभिन्न पहलों पर चर्चा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य पिछली विसंगतियों को दूर करना है। पहले के बजाय समकालीन प्रावधानों को पेश करना है, जो वर्तमान में वैश्विक रुझानों को ध्यान में रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed