फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University Teachers Association Election

Jammu News: जम्मू विवि शिक्षक संघ चुनाव का बिगुल बजा, 17 को होगा मतदान

विज्ञापन
Jammu University Teachers Association Election
- अध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए होना है चुनाव, 200 से ज्यादा शिक्षक लेंगे हिस्सा
विज्ञापन







अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जूटा) के द्विवार्षिक चुनावों का बिगुल बज चुका है। अध्यक्ष समेत कुल पांच पदों के लिए मतदान 17 दिसंबर को कराया जाएगा। 200 से अधिक शिक्षक भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भद्रवाह कैंपस में यह मतदान प्रक्रिया 15 दिसंबर को संपन्न होगी।










इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार की थी। इसके बाद एक दिसंबर को सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। प्रत्याशी तीन दिसंबर दोपहर एक बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे, जबकि उसी दिन दोपहर दो बजे के बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी प्रो. विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार प्रत्याशियों ने बंद लिफाफों में अपने नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed